Nagod Royal Family Firing Case: सतना के नागौद राजघराने में पारिवारिक विवाद चल रहा है. वहीं परसमनिया गढ़ी में फायरिंग में 6 बार विधायक, 1 बार सांसद रहे नागेंद्र सिंह के भतीजे की बहू घायल हो गई. आइए जानते हैं कि नागेंद्र सिंह कौन है. इसके अलावा इस गोलीकांड की कहानी के बारे में भी बताते हैं.
Nagod Royal Family History: मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना में योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं. योगिता सिंह, रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं. आरोप है कि दूसरी महिला सुनीता सिंह परिहार ने गोली चलाई थी. जिससे उनके पेट में लगी. घटना के बाद उन्हें रीवा के विंध्य सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस जांच जारी है.
Satna Protest News: सतना के इंजीनियरिंग कॉलेज में वनरक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक परीक्षा की दूसरी शिफ्ट सर्वर समस्या के कारण रद्द होने पर छात्र भड़क गए. अभ्यर्थियों ने 5 किलोमीटर पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा.
Satna Water Crisis: सतना जिले के भटनवारा गांव में करीब 4 हजार लोग गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं. पूरा गांव ग्राम पंचायत भवन में लगे एकमात्र पंप पर निर्भर है. नल-जल योजना के तहत घरों तक कनेक्शन पहुंचने के बावजूद जल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है.
MP News-धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार दूसरे दिन भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, यहां रात भर फिर बिजली नहीं आई. इस बार मजिस्ट्रेट के पूरे शहर की बिजली बंद करवा दी. आंधी के चलते मजिस्ट्रेट के घर की बिजली गुल हो गई थी, इससे नाराज मजिस्ट्रेट ने शहरभर की बिजली सप्लाई रुकवा दी.
Satna News-सतना में दंपती के शव उनके ही घर के कमरे में मिले हैं. पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी का लाश तख्त पर पड़ी हुई थी. शुरुआती जांच में पति के आत्महत्या करने और हार्ट अटैक से पत्नी की मौत की आशंका जताई जा रही है.
Satna Cow Care System: सतना जिले में आने वाली धर्म नगरी चित्रकूट की एक गौशाला इन दिनों अपनी अनोखी व्यवस्था को लेकर चर्चा में है. यहां रहने वाले 1300 गौवंशों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. भीषण गर्मी में गौवंशों को राहत देने के लिए आधुनिक शॉवर सिस्टम लगाया गया है. इस व्यवस्था के तहत गायों को समय-समय पर स्नान कराया जाता है, जिससे उन्हें तेज धूप और उमस से राहत मिलती है. इसके अलावा भी यहां कई और बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं.
Satna News-सतना में जिला अस्पताल से रात में 2 बजे नवजात को चोरी करने की कोशिश की गई. युवक नवजात को झोले में भरकर ले जाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Satna News: सतना जिले से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा ली. फिलहाल युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रही है. वहीं पुलिस ने बताया कि युवती के होश आने पर ही मामले की जांच की जाएगी.
Satna News-सतना में पीएम मोदी की अपील के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस वजह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई. लोग घबराहट में पेट्रोल पंप पर पहुंच गए, जिस वजह से किल्लत हो गई.
Jitu Patwari News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कुपोषण को लेकर सरकार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए है. वहीं अपराध पर सरकार को आड़े हाथों लिया है.
Jailer Prisoner Love Story: सतना सेंट्रल जेल की मुस्लिम असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने उम्रकैद की सजा काट चुके हिंदू नौजवान धर्मेन्द्र सिंह से शादी कर ली है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका कन्यादान किया. यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इसे बीते दिनों पाकिस्तान में हुई दो बेमेल की शादियों से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे 'खलनायक' फिल्म की कहानी से जोड़ रहे हैं, जिसमें बदमाश बल्लू बलराम को पकड़ने गई एक शादीशुदा महिला सब- इंस्पेक्टर उसके प्रेम में पड़कर शादी करने को तैयार हो जाती है.
Satna News-सतना की बगदरा घाटी में बारातियों से भरी बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 23 लोग घायल हो गए. सूचना पर मझगवां और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
Satna News: सतना जिला अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जहां मां और तीनों नवजात शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं. इससे पहले नवंबर 2025 में भी इसी अस्पताल में तीन बच्चों की डिलीवरी हुई थी.
Satna News: सतना के धवारी स्थित वन स्टाफ सेंटर नारी निकेतन से तीन नाबालिग बच्चियां खिड़की का ग्रिल तोड़कर फरार हो गई. मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया. आनन फानन में मामले की सूचना केयर टेकर के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई.
Satna Malnutrition News: सतना जिले में कुपोषण से जुड़े दो गंभीर मामले सामने आए हैं. नयागांव में एक बच्ची का जन्म बिना कान के हुआ, जिसे गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है और सुधार हो रहा है.
Satna Politics News: सतना जिले में कुपोषण मामले में अब सियासत तेज हो गई है. वहीं कुपोषण से बच्चे की मौत पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. इसके बाद राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने पलटवार किया है.
Satna News-सतना में कुपोषण से जुड़वां बच्चों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. दोनों बच्चे जन्म के समय से ही कुपोषित थे. 2022 में भी एक 4 साल की बच्ची की कुपोषण से मौत हुई थी.
Satna News-सतना में 11 साल के शिवराज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी कई सालों से मासूम की मां के पीछे पड़ा हुआ था और उससे शादी करना चाहता था.
Satna News-सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में प्रेमिका को भगाने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया. परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने युवक को बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर थाने ले गई.
HIV Infected Blood: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ब्लड डोनर्स का उचित रिकॉर्ड नहीं रखा गया था, टेस्टिंग किट की कंपनी के डिटेल/बैच नंबर गायब थे, और ब्लड चढ़ाने से पहले HIV/अन्य जांचों के लिए ब्लड की ठीक से जांच नहीं की गई थी. यह मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था, जिसके बाद इसको लेकर जांच चल रही थी.
Satna News-सतना के मटेहना इंडस्ट्रियल एशिया स्थित एक कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. रद्दी कागज और पुट्ठे से कार्टून बनाने वाली इस इकाई में आग इतनी तेजी से फैली कि चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया, जिससे दमकल कर्मियों को बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया.