उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर सरकारी अस्पताल में गर्भवती नवविवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ. पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी.
Udham Singh Nagar: ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने बवाल काट दिया. सरेआम प्रेमी को चप्पलों से धुनाई कर दी. इसका वीडियो भी वायरल हो गया.
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए, पार्टी के प्रदेश और जिला प्रकोष्ठों की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया.
Uttarakhand Mazar Demolition Case: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर बुलडोजर की धमक देखने को मिली. जसपुर में इंतजामिया ने एक मजार को ढहा दिया, और बताया कि यह मजार मुबय्यना तौर पर सरकारी जमीन पर बनी थी. मजार कमेटी नोटिस देनने के बावजूद दस्तावेज पेश नहीं कर पाई.
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में आजकल मतदाताओं की जानकारी अपडेट करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे एस.आई.आर (SIR) कहते है.
ऊधम सिंह नगर स्थित पंतनगर विश्वविद्यालय के पटेल भवन में स्पेशल डाइट खाने के बाद 150 से अधिक छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. सभी छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 5 छात्रों की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया.
Udham Singh Nagar News: ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. वार्ड नंबर एक स्थित 'शिव भारत कॉमर्शियल गैस सर्विस' के परिसर में बने कमरे में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. इस दुर्घटना में एक महिला समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
Uttarakhand Bulldozer Action on Masjid: उत्तराखंड में एक बार मुसलमानों के धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में है. प्रशासन ने जिले के उधम सिंह नगर में मस्जिद और दो मजारों को अवैध बताते हुए हटा दिया. सरकार इसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बता रही है, जबकि स्थानीय स्तर पर इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं.
Rudrapur Biryani Controversy: रुद्रपुर के त्रिशूल चौक क्षेत्र में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक शख्स ने ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर किया. नाम और पहचान को लेकर यह बवाल हुआ है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. जानिए क्या है ये पूरा मामला?
Udham Singh Nagar News : ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लूट, डकैती और ब्लैकमेल की वारदातों को अंजाम देने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है. नानकमत्ता पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Kashipur Arpit Stuck in Iran: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. युद्ध जैसे हालातों से कई देशों के नागरिक प्रभावित हो रहे हैं. कई भारतीय नागरिक भी ईरान और इजरायल में फंसे हुए हैं. इन्हीं में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर का रहने वाला युवक अर्पित सैनी भी शामिल है, जो इन दिनों ईरान में है. अर्पित के परिजनों ने सीएम और मेयर से गुहार लगाई है.
Minor Muslim Girl Harassed by Right Wing Leader: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के अरविंद शर्मा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नाबालिग मुस्लिम बच्ची से जबरन 'जय श्री राम' बुलवाते हुए दिखाई पड़ रहा है. इससे पहले वह नमाज पढ़ रहे मुस्लिम शख्स से मारपीट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. अरविंद खुद को अटरिया देवी मंदिर का प्रबंधक बताता है.
Rudrapur News: पुलिस ने अटरिया देवी मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ रहे एक युवक पर हमला करने के आरोपी अरविंद शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Udham Singh Nagar News: ऊधम सिंह नगर में 400 किलोमीटर दूर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा अपनी दुल्हन को जयमाला नहीं पहना सका.ठीक पहले पुलिस और एनजीओ की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी.
CM Dhami Playing Cricket Viral Video: प्रदेश की राजनीति में लगातार बेटिंग कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज क्रिकेट की पिच पर भी बेटिंग करने से नहीं चुके. मौका था खटीमा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का. खटीमा के बिरिया मंझोला में चल रहे ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच उजलीकोट टनकपुर और नगला तराई की क्रिकेट टीम के बीच में खेला गया. यह प्रतियोगिता उजलीकोट की टीम ने तीन विकेट से जीती. मैच शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्रिकेट पिच पर पहुंच कर बेटिंग भी की.
Udham Singh Nagar News: सितारगंज-टनकपुर 50 किमी फोरलेन परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है. सर्वे एजेंसी पाइनर कंपनी ने मार्ग के किनारे आने वाली कृषि व अन्य उपयोगी भूमि का भू-चिन्हींकरण शुरू कर दिया है. अप्रैल 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा.
Udham Singh Nagar News: देश भर में नए साल को लेकर जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तराखंड में भी भारी तादात में पर्यटक नए साल के जश्न मनाने के लिए पहुँच रहे हैं तो वहीं पुलिस प्रशासन भी हुड़दंगियों ओर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है
Udham Singh Nagar News: संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विधानसभा कालाढूंगी–कोटाबाग क्षेत्र में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
Uttarakhand Muslim Discrimination Case: उत्तराखंड में मुसलमानों पर जुल्म बढ़ता जा रहा है. आए दिन यहां पर हिंदूवादी संगठन नमाज पढ़ने, कारोबार करने या महज मामूली सी बात पर मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं. इसी तरह का एक मामला रूद्रप्रयाग से आया. जहां गौरक्षा के नाम पर मोहम्मद फतेह नाम के नौजवान पर हिंदूवादी संगठनों ने हमला कर दिया. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Udham Singh Nagar News: जसपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर देर शाम जसपुर विधायक आदेश चौहान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भूतपुरी हाइवे पर धरने पर बैठ गए. विधायक समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की.
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत एक्शन जारी है. उधम सिंह नगर में अब तक 50 ढोंगी पीर फकीरों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एक और ऐसे ही तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Uttarakhand Madarsa News: उत्तराखंड की धामी सरकार अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सैकड़ों मस्जिद, मदरसों और मजारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. उधम सिंह नगर में आज भी जिला प्रशासन ने कई साल पुराने एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया. जानें पूरा मामला?