छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखते हुए कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया.
पहली बार बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक-परंपराओं और वेशभूषा का अप्रतिम वैभव नजर आया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पहुंचे बस्तर के 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न केवल आत्मीयता से सभी को खुद भोजन परोसा.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, आदिवासियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई. कैबिनेट ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026' को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय कानून में संशोधन को मंजूरी मिली है.
यह आश्रम सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होना भी सिखाता है. यहां खेती, बागवानी, चॉक, कालीन, रस्सी बनाना, सिलाई, कम्प्यूटर, वेल्डिंग और गाड़ी चलाने जैसे काम सिखाए जाते हैं, ताकि मरीज आत्मनिर्भर बन सकें.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए और उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का विमोचन किया.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है.
छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और उनके सख्त प्रशासनिक रुख के तहत राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन किया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया.
छत्तीसगढ़ के विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात मिली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजना के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ₹755 करोड़ की एक बड़ी राशि स्वीकृत की गई है. मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आर्थिक मदद के लिए छत्तीसगढ़ की पूरी जनता की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने इसे राज्य के परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम बताया है.
छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग जिलों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है.
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है. निवेश के बढ़ते अवसर और उद्योगों का विस्तार छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी.
हैदराबाद में एक बड़ी 'छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे, जहां वे देश-दुनिया के उद्योगपतियों के सामने 'नए छत्तीसगढ़' की तस्वीर रखेंगे.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा शिकायतों के निराकरण तंत्र का अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले कॉलर पूना राम ठाकरे से खुद बात की.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास कार्यालय में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए. बैठक में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
Big Meeting in Bastar: बस्तर करीब 40 सालों तक नक्सलवाद का गढ़ रहा है और अब माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर के जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हो रही है. इसको लेकर लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए बस्तर जैसे सुदूर इलाके को ही क्यों चुना गया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसके तहत उन्होंने अपने काफिले में गाड़ियां कम करने का फैसला किया है और साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को शामिल किया जाएगा. सीएम साय ने कहा कि हमें 'नेशन फर्स्ट' (राष्ट्र प्रथम) की भावना के साथ काम करना होगा.
सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. विष्णु देव साय ने उनको बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति तथा शांति, सुशासन और समृद्धि के नए अध्याय का प्रारंभ है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों की सराहना को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का लगातार जिक्र होना न केवल राज्य की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेशवासियों के मनोबल को भी नई ऊंचाई प्रदान करता है.
छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है और जल्द ही 24X7 हेल्पलाइन की शुरुआत होने जा रहा है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी है और बताया है कि हेल्पलाइन की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा और कर्मचारी बैठे रहेंगे. हेल्पलाइन पर दर्ज सभी शिकायत के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की जाएगी, जिसके भीतर संबंधित विभाग को कार्रवाई करनी होगी. कोई अधिकारी निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी.