अल्जीरिया : राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प, 45 गिरफ्तार
Advertisement
trendingNow1503100

अल्जीरिया : राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प, 45 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 56 पुलिस कर्मी और सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 45 अन्य को गिरफ्तार किया गया है.

फोटो साभार : Reuters

अल्जीयर्स : अल्जीरिया में 20 वर्ष से सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुतेफ्लिका के शासन के खिलाफ राजधानी में शुक्रवार को रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार 56 पुलिस कर्मी और सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 45 अन्य को गिरफ्तार किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने उन पर डंडे चलाए, आसू गैस के गोले छोड़े जिससे वे घायल हो गए.

(इनपुटः भाषा)

Trending news