न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों पर हुई गोलीबारी के बाद नए बंदूक कानून को मिली मंजूरी
Advertisement
trendingNow1515252

न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों पर हुई गोलीबारी के बाद नए बंदूक कानून को मिली मंजूरी

क्राइस्टचर्च में पिछले महीने दो मस्जिदों पर की गई गोलीबारी के बाद यह नया कानून लाया जा रहा है. गोलीबारी में 50 लोगों की जान चली गई थी. 

न्यूजीलैंड में 2 मस्जिदों पर हुई गोलीबारी के बाद नए बंदूक कानून को मिली मंजूरी

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल ने गुरुवार को सैन्य शैली के हथियारों पर रोक लगाने के लिए एक नए कानून पर औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर कर उसे मंजूरी प्रदान कर दी.

क्राइस्टचर्च में पिछले महीने दो मस्जिदों पर की गई गोलीबारी के बाद यह नया कानून लाया जा रहा है. गोलीबारी में 50 लोगों की जान चली गई थी. 

गवर्नर जनरल पाट्सी रेड्डी ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए. पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित बंदूकों को वापस लेने के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

हथियार आधी रात से ही अवैध श्रेणी में आ जाएंगे लेकिन पुलिस का कहना है कि वापस खरीदी (बायबैक) पर विस्तृत जानकारी मिलने तक छूट कार्यक्रम प्रभावी रहेगा.

Trending news