पति निक जोनस के साथ गाने से प्रियंका ने कर दिया इनकार

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपने कदम जमा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ी बात कहीं. यूं तो प्रियंका चोपड़ा को म्यूजिक से काफी प्यार है, कई अवसरों पर प्रियंका को गाते व गुनगुनाते भी देखा जा चुका है. यहां तक कि प्रियंका ने खुद भी यह स्वीकारा है कि उन्हें गानें और म्यूजिक से बेहद प्यार है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 2, 2019, 10:09 AM IST
    • प्रियंका और निक की पहली मुलाकात अ‍मेरिकन टीवी शो क्‍वांटिको के दौरान हुई
    • प्रियंका ने साफ किया कि वह कभी निक जोनस के साथ गाना नहीं गाएगी
 पति निक जोनस के साथ गाने से प्रियंका ने कर दिया इनकार

मुबंई: गाने के प्रति प्रियंका का प्यार इस कदर है कि जीवनसाथी के तौर पर भी उन्होंने पॉप सिंगर निक जोनस को चुना. प्रियंका और निक जोनस खुले आम एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं, सोशल मीडिया पर भी यह लव बर्ड कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. यहीं नई प्रियंका कई मौकों पर निक के साथ गुनगुनाती भी देखीं जाती हैं. लेकिन एक चेट शो 'प्रो म्यूजिक काउंटडाउन' के दौरान प्रियंका ने कुछ ऐसा कहा कि चर्चा का विषय बन गया. प्रियंका और निक के फैंस चाहते हैं कि दोनों को संगीत में दिलचस्पी है तो दोनों साथ में गाते देखे जाए पर प्रियंका ने फैंस की इस तमन्ना पर विराम लगा दिया. चेट शो के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि वह अपने पति निक जोनस के साथ कब ऑफिशियली गाते देखीं जाएंगी तो प्रियंका ने साफ किया कि वह कभी निक जोनस के साथ गाना नहीं गाएगी.

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के न्यू लव बर्ड, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर.

प्रियंका के इस बात से हर कोई हैरान रह गया पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति निक बचपन से ही गाना गा रहे हैं. निक अपना गाना खुद ही कम्पोज भी करते हैं, पर प्रियंका ने गाने की कभी कोई शिक्षा नहीं ली है. प्रियंका के अनुसार वह बस अपने शौक और पसंद के लिए गाने गुनगुनाती हैं. आगे बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि निक बहुत बेहतरीन सिंगर हैं और उनके साथ ड्यूट कभी नहीं कर सकती. निक की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह उनके लिए हर सुबह गाना गाते हुए प्रियंका को जगाते हैं, जिस वजह से प्रियंका को रेडियो बजाने की घर पर जरूरत ही नहीं पड़ती.

अटैक के लिए तैयार हैं जैकलीन, लिंक पर क्लिक कर जाने खबर.

प्रियंका और निक की लव स्टोरी
दरअसल प्रियंका और निक की पहली मुलाकात अ‍मेरिकन टीवी शो क्‍वांटिको के दौरान हुई थी,  निक इस शो का हिस्‍सा नहीं थे लेकिन सेट एक्टर ग्रैहम रॉजर्स निक के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात कराई. ग्रैहम रॉजर्स प्रिंयका चोपड़ा के साथ क्वांटिको में थे. इसके बाद दोनों दोस्त बन बैठे और कई कार्यक्रमों में दोनों एक साथ दिखें और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. निक ने इस बात का खुलासा भी किया था कि महज तीन डेट के बाद ही उन्होंने प्रियंका को प्रपोज कर दिया था.

प्रियंका के बर्थ डे के दिन निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था. 2 दिसंबर 2018 को दोनों ने जोधपुर पहुंच कर अपने प्यार भरे रिश्ते को जीवनसाथी की नाम दिया और विवाह बंधन में बंध गए. हालाकि निक जोनस प्रियंका ने उम्र में 10 साल छोटे हैं इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया गया पर दोनों के रिश्ते पर इसका कभी कोई असर नहीं देखा गया.

ट्रेंडिंग न्यूज़