Delhi NCR Weather: दिल्ली में आज रहेगा सुहाना मौसम, दिन में गरज के साथ बारिश की संभावना

Delhi NCR Weather: रविवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 3, 2022, 11:36 AM IST
  • आज दिल्ली में सुहाना रहेगा मौसम
  • न्यूनतम से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया तापमान
Delhi NCR Weather: दिल्ली में आज रहेगा सुहाना मौसम, दिन में गरज के साथ बारिश की संभावना

नई दिल्ली. तपती गर्मी से परेशान राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली में रविवार का मौसम खुशनुमा और सुहाना होने की उम्मीद है. दिल्ली में रविवार को खुशनुमा सुबह के साथ दिन की शुरुआत हुई.

औसत से दो डिग्री कम दर्ज किया गया दिल्ली का तापमान

रविवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई.

रविवार को बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है.

शनिवार को दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है.

29 को दिल्ली में हिट किया मानसून

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार को मानसून हिट किया था. पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी दिल्ली में मौसम खुशनुमा रहा था. पिछले हफ्ते भी दिल्ली में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली थी.  

गर्मी से दिल्ली वासियों का बुरा हाल

बता दें कि भीषण गर्मी के चलते दिल्ली वासियों का हाल बेहद खराब हो रखा है. मौसम में बदलाव और बारिश की वजह से दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. 

यह भी पढ़ें: Monsoon Update: 20 साल में पहली बार मानसून ने चली ऐसी चाल, जुलाई में बारिश के लिए IMD ने की भविष्यवाणी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़