Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि कई इलाकों में जलभराव होने से स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
31 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में दिन भर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहेगा. हालांकि बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस बरकरार रहेगी.
बुधवार को दिल्ली में चिलचिलाती धूप और हल्की बूंदाबांदी के कारण हवा में 100% तक नमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को 48 डिग्री जैसी भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ. लोगों को इस उमस से राहत दिलाने के लिए मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (आज) के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 18 जुलाई के बीच दिल्ली और आसपास के कुछ हिस्सों में छिटपुट या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, दिल्लीवासियों को झमाझम बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.
पिछले कई दिनों से राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था, जिसकी वजह से आम जनता का घरों से बाहर निकलना तक दुश्वार हो गया था. दोपहर के समय लू के थपेड़ों और असहनीय उमस के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे थे. हालात इतने खराब थे कि हर कोई बेसब्री से मॉनसून की राह देख रहा था ताकि उन्हें इस 42 डिग्री वाली जानलेवा गर्मी से छुटकारा मिल सके.
दिल्ली-एनसीआर में रात के समय ठंड बढ़ रही है. लेकिन लोगों को दिन के समय में अभी भी कोई खास सर्दी का महसूस नहीं हो रही है. मौसम में बदलाव के कारण बादल छाए हुए हैं, जिस कारण लोग हल्के गर्म कपड़ों में भी दिखाई दे रहे है.
Delhi Rain Update: दिल्ली में कल से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही. कल के दिन टेम्परेचर काफी कूल रहा. ऐसे में लोगों के कूलर-पंखों की स्पीड कम हो गई. दिल्ली की बारिश बार-बार दिल्लीवालों के लिए सरप्राइज लेकर आ रही है. कुछ दिल्लीवाले सारे त्योहार बारिश में मना रहा है. अब दीवाली आने वाली है तो क्या बारिश मजा किरकिरा करेगी या सूर्य दादा चमकेंगे.
अप्रैल के महीने में तीन दिन ऐसे रहे थे जब राजधानी दिल्ली लू की चपेट में आई थी, लेकिन मई की शुरुआत में मौसम की अलग-अलग परिघटाओं का असर देखने मिला. थोड़े-थोड़े अंतराल पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी और तेज बारिश देखने को मिल रही है.
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार और शनिवार को जमकर बारिश हुई. इस बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे कई पेड़ उखड़ गए. भीषण बारिश के कारण दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मई के महीने में ऐसे मौसम की उम्मीद नहीं रहती है.
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की देर रात आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में कुल मिलाकर ऐसा ही मौसम रहने वाला है. नौतपा (25 मई से दो जून तक) के दिनों में लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई शहरों में तेज आंधी चली. वहीं गाजियाबाद और नोएडा में तो बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े.
दिल्ली-एनसीआर में आने वाले चार से पांच दिनों के बीच आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली में मई का महीना सामान्य तौर पर काफी गर्म रहता है, लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मई के महीने में एक बार भी लू नहीं चली है.
मौसम विभाग ने शनिवार के दिन भी तेज आंधी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान न्यूनतम तापमैन 24 से 26 और अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में आंधी के साथ तेज बारिश ने मौसम को बदल दिया. इससे लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है. इस मौसम में होने वाले बदलाव ने लोगों को राहत की सांस दी है, खासकर जब गर्मी अपने चरम पर है.
दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी अपने सितम पर बनी हुई है, हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर दी है. मौसम विभाग ने 16 मई को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है.
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से मौसम में अजीब बदलाव देखने को मिल रहा है. कई स्थानों पर हल्की धुंध की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है.
दिल्ली-एनसीआर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन तपती गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. IMD ने पूर्वानुमान में बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट ले रहा है. लोगों को दिन और रात के समय गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला, जिस कारण तेज आंधी के साथ हल्की बारिश के कारण एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया.
दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, आज दिल्ली में तूफान के साथ बारिश के आसार हैं.
राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीवालों को तेज हवा और बूंदाबांदी से मिलने वाली राहत अब समाप्त होने वाली है. इस बदलाव के कारण, नागरिकों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. यह अलर्ट लोगों के लिए चेतावनी है कि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.
मई के महीने की शुरुआत में गर्मी की तपिश से राहत मिली है. 1 से 8 तारीख तक का मौसम ऐसा रहा है कि पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया. यह स्थिति 15 मई तक बनी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है.