ब्रिटेन में नीलाम होगा गांधी का दुर्लभ पत्र

महात्मा गांधी की ओर से वर्ष 1943 में ब्रिटिश अधिकारियों को लिखा गया एक दुर्लभ पत्र नीलामी के लिए रखा गया है। गांधीजी ने इस पत्र में अपनी नजरबंदी पर सरकार की ओर से की जा रही फिजूलखर्ची के संबंध में लिखा है।

लंदन : महात्मा गांधी की ओर से वर्ष 1943 में ब्रिटिश अधिकारियों को लिखा गया एक दुर्लभ पत्र नीलामी के लिए रखा गया है। गांधीजी ने इस पत्र में अपनी नजरबंदी पर सरकार की ओर से की जा रही फिजूलखर्ची के संबंध में लिखा है।
नजरबंदी के दौरान पुणे के आगा खां पैलेस से टाइप किए गए इस पत्र पर महात्मा गांधी के हस्ताक्षर हैं। श्रोपशायर के लुडलॉ में 14 फरवरी को होने वाली इस नीलामी में पत्र से 10,000-15,000 पाउंड मिलने की संभावना है।
इस पत्र में गांधीजी ने ब्रिटिश अधिकारियों को कारण बताते हुए अपने तथा अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की है।
‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार, विशेषज्ञ इस पत्र को विश्व इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज मानते हैं क्योंकि यह भारत के लिए स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले के तौर पर गांधी को दिखाता है।
इस पत्र की नीलामी का कार्यभार संभाल रहे नीलामी घर ‘मुलॉक’ के रिचर्र्ड वेस्टवुड-ब्रुक्स का कहना है कि यह पत्र उन्हें महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता सेनानी रहे एक भारतीय व्यक्ति से मिला है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.