Advertisement
trendingNow1527769

6 जून को लॉन्च होगी टोयोटा की नई कार GLANZA, मारुति की इस कार को देगी टक्कर

अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर्स (Toyota Motors) 6 जून को देश में अपनी नई कार Glanza को लॉन्च करने जा रही है. पिछले दिनों Glanza की पहली तस्वीर इंटरनेट पर देखी गई थी और अब कंपनी इसकी लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयारी कर चुकी है.

6 जून को लॉन्च होगी टोयोटा की नई कार GLANZA, मारुति की इस कार को देगी टक्कर

नई दिल्ली : अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर्स (Toyota Motors) 6 जून को देश में अपनी नई कार Glanza को लॉन्च करने जा रही है. पिछले दिनों Glanza की पहली तस्वीर इंटरनेट पर देखी गई थी और अब कंपनी इसकी लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयारी कर चुकी है. टोयोटा की तरफ से इसकी लॉन्चिंग के लिए 6 जून की पुष्टि भी की जा चुकी है. कार की लॉन्चिंग के बारे में घोषणा के साथ ही कंपनी ने कार का टीजर वीडियो भी जारी किया है, इसमें Glanza का फेस दिखाई दे रहा है.

कार में 1.2 लीटर वाला पेट्रोल इंजन होगा
कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन बिल्कुल वैसा ही बताया जा रहा है जैसा मारुति सुजुकी की BALENO का है. कार के बैक साइड बलेनो से कुछ अलग हो सकता है. जानकारों का तो यह भी कहना है कि यदि आप बलेनो लेना चाहते हैं लेकिन उसपर टोयोटा का बैज देखना चाहते हैं तो आप इसकी ख्वाहिश को GLANZA में पूरा कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टोयोटा की नई कार सिर्फ एक ही इंजन ऑप्शन में पेश की जाएगी. GLANZA में BS-6 1.2 लीटर ड्युल जेट डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन है.

सिर्फ दो वेरिएंट में ही आएगी टोयोटा Glanza
टोयोटा Glanza का यह इंजन 84PS और 115Nm पावर जेनरेट करता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. टोयोटा Glanza सिर्फ दो वेरिएंट में होगा. कार का टॉप वेरिएंट v मारुति बलेनो की अल्फा वेरिएंट की तरह है, जबकि दूसरा वेरिएंट मारुति सुजुकी की जेटा वेरिएंट की तरह है. माना जा रहा है कि टोयोटा अपनी नई कार ग्लांजा के लिए बेहतर वारंटी पैकेज और बेहतर सर्विस प्रदान करेगी. कीमत को लेकर अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

कार के साथ मिलेगी ज्यादा वारंटी
ग्लांजा में टोयोटा की तरफ से ज्यादा स्टैंडर्ड वारंटी मसलन 1 लाख किमी/ तीन साल की वारंटी दी जा सकती है. जबकि मारुति की बलेनो 40 हजार किमी/ 2 साल की वारंटी के साथ आती है. इसके अलावा यह भी उम्मीद है कि टोयोटा की नई कार की कीमत मारुति की बलेनो से थोड़ी ज्यादा होगी.

सुजुकी (Suzuki) मोटर कॉर्प और टोयोटा (Toyota) ने बीते साल ऐलान किया था कि वे एक-दूसरे ब्रांड की कुछ कारें बेचेंगी. उस समय तय हुआ था कि मारुति हर साल 25 हजार बलेनो कारें टोयोटा मोटर को बेचने के लिए देगी. टोयोटा इतनी कारें क्रॉस बैज प्रोडक्‍ट करार के तहत बेचेगी.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news