Advertisement
trendingNow1485792

अब ट्रेनों में लिखा जाएगा, ‘कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो खाना मुफ्त’

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.

(प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: ट्रेनों में इस साल मार्च से खाने के सामानों की दाम सूची सार्वजनिक रूप से लगाई जाएगी और इसके साथ ही लिखा रहेगा ‘कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो आपका भोजन मुफ्त है’. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गोयल ने यह भी निर्देश दिये कि जनवरी 2019 के अंत तक यात्रियों की सुविधा के लिए सभी गैर सुरक्षा शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर विकसित किया जाए.

2000 स्टेशनों पर वाईफाई कनेक्टिविटी का लक्ष्य
बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि वाईफाई कनेक्टिविटी वर्तमान 723 से बढाकर दो हजार स्टेशनों पर की जानी चाहिए. उन्होंने स्टेशनों पर वाईफाई का कार्य जल्द पूरा करने में संभागीय रेलवे मैनेजरों को पुरस्कार का प्रस्ताव दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने सलाह दी कि 31 मार्च 2019 तक सभी ट्रेनों में कैटरिंग स्टॉफ और टीटीई को स्वाइप तथा बिल निकालने वाली मशीनों के साथ पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें वितरित की जानी चाहिए.

अधिकारी ने कहा कि कैटरिंग सुविधाओं वाली सभी ट्रेनों में मार्च 2019 तक दाम सूची होनी चाहिए. इसके साथ यह भी लिखा होना चाहिए कि ‘कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर कोई बिल नहीं दिया जाता है तो आपका भोजन मुफ्त है.’ 

(इनपुट - भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news