Advertisement
trendingNow1451952

railway ने इस ट्रेन में लगाया स्मार्ट कोच, रखता है आरामदायक यात्रा का खयाल

भारतीय रेलवे की रायबरेली स्थित कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए पहले स्मार्ट कोच को रेलवे ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आजमगढ़ के बीच चलने वाली कैफियत एक्सप्रेस में लगाया है.

रेलवे ने पहले स्मार्ट कोच का परिचालन शुरू किया (फाइल फोटो)
रेलवे ने पहले स्मार्ट कोच का परिचालन शुरू किया (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की रायबरेली स्थित कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए पहले स्मार्ट कोच को रेलवे ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आजमगढ़ के बीच चलने वाली कैफियत एक्सप्रेस में लगाया है. स्मार्ट कोच को नियमित तौर पर कैफियत पर चलाया जा रहा है अब तक इस ट्रेन में 02 बार यह डिब्बा चलाया जा चुका है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कैफियत एक्सप्रेस सहित स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्री इस डिब्बे में काफी रुचि दिखा रहे हैं. वहीं कैफियत एक्सप्रेस में चल रहे स्मार्ट कोच में में गले कई तरह के सेंसर व आधुनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है.

  1. रेलवे ने पहला स्मार्ट कोच कैफियत एक्सप्रेस में चलाना शुरू किया
  2. पहला स्मार्ट कोच रेलवे की रायबरेली कोच फैक्ट्री में बनाया गया है
  3. यह पहला डिब्बा है जिसमें रेलवे ने आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया है
     

रेलवे ने दिया है 100 डिब्बे बनाने का ऑर्डर
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस तरह के 100 स्मार्ट कोच बनाने का ऑर्डर रायबरेली कोच फैक्ट्री को दिया गया है. इसके लिए पैसे भी जारी किए जा चुके हैं. ये कोच रेलवे को मिलने के बाद जल्द ही देश में स्मार्ट ट्रेनें भी चलती देखी जा सकेंगी.

डिब्बे में लगाया गया है आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस
रायबरेली स्थित रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे स्मार्ट कोच में सीसीटीवी की मदद से आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस सिस्टम लगाया गया है. ये सिस्टम रेलगाड़ी में चढ़ने वाले सभी यात्रियों और रेल कर्मियों के व्यवहार पर भी नजर रखता है. यदि किसी यात्री का व्यवहार संदिग्ध दिखेगा तो ये सिस्टम तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देगा. वहीं इस कंट्रोल रूम के सिस्टम में पहले से स्टोर की गई अपराधियों की तस्वीरों से भी ये यात्रियों की तस्वीर मिलाएगा. यदि कोई तस्वीर मिलती है तो तत्काल इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों को देगा. वहीं यदि कोई रेल कर्मी यात्री से अभद्रता करता है तो इस सिस्टम की मदद से रेल कर्मी पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे इस ट्रेन के डिब्बे, मचा हड़कंप

डिब्बे या पटरी में खामी के बारे में पता लगेगा
स्मार्ट कोच में पैंसेंजर इंफार्मेशन एंड कोच कंप्यूटिंग यूनिट लगाई गई. ये यूनिट डिब्बे की हर तरह की गतिविधि पर नजर रखती है. इस स्मार्ट कोच में पहियों पर वाइब्रेशन सेंसर लगाए गए हैं. ये सेंसर पहिए डिब्बे या पटरी में किसी भी तरह की खामी का तुरंत पता लगा लेंगे. ऐसी खामी का पता लगते ही ये सेंसर तुरंत एक अलर्ट रेलवे के कंट्रोल रूम को भेज देगा. ऐसे में गाड़ी को रोक कर तुरंत खामी को दूर किया जा सकेगा. वहीं इस कोच में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं कि यदि आपे डिब्बे में रास्ते में पानी खत्म हो जाता है तो इस स्मार्ट कोच में लगा सिस्टम तत्काल अगले स्टेशन को एक संदेश भेज देगा. ऐसे में अगले स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने पर वहां ट्रेन को रोक कर उसमें पानी भरा जा सकेगा.

ये भी देखे

About the Author

TAGS

Trending news