Advertisement
trendingNow1562607

मंगलवार को भारी गिरावट के बाद आज तेजी के साथ खुला Share Market

मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 623.75 अंकों की गिरावट के साथ 36,958.16 पर और निफ्टी 183.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,925.85 पर बंद हुआ.

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: मंगलवार को भारी गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला. सुबह 9 बजे सेंसेक्स 239 अंकों की तेजी के साथ 37197 पर खुला. वहीं, निफ्टी 84 अंकों की तेजी के साथ 11010 पर खुला. करीब 9.20 बजे सेंसेक्स 99 अंकों की तेजी के साथ 37057 पर और निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 10959 पर ट्रेड कर रहा है.

मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 623.75 अंकों की गिरावट के साथ 36,958.16 पर और निफ्टी 183.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,925.85 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,755.16 के ऊपरी स्तर और 36,888.49 के निचले स्तर को छुआ. मंगलवार को ऑटो सेक्टर और बैंकिंग सेक्टर के शेयर पर काफी दबाव देखा गया. यस बैंक का शेयर करीब 11 फीसदी तक गिरा. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर की कीमत 5-7 फीसदी गिरी.

Add Zee News as a Preferred Source

आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी 40 पैसे की मजबूती के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 71 पर कारोबार कर रहा है. मंगलवार को यह 71.40 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news