Advertisement
trendingNow1527730

फिर छाएगी 'मिर्जापुर' की रोमांटिक जोड़ी, इस फिल्म के लिए साथ आये श्रिया पिलगांवकर और अली फजल

'हाउस अरेस्ट' का निर्देशन शशांक घोष और समित बासु ने किया है. हाल ही में दिल्ली में इसकी शूटिंग की गई. यह फिल्म अली के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है और परिस्थितिजन्य कॉमेडी फिल्म है.

फिर छाएगी 'मिर्जापुर' की रोमांटिक जोड़ी, इस फिल्म के लिए साथ आये श्रिया पिलगांवकर और अली फजल

नई दिल्ली: 'मिर्जापुर' में साथ काम करने के बाद अली फजल और श्रिया पिलगांवकर अगली फिल्म 'हाउस अरेस्ट' में साथ काम कर रहे हैं. अली ने कहा है कि श्रिया के साथ काम करने में वह खुद को सहज महसूस करते हैं.

'हाउस अरेस्ट' का निर्देशन शशांक घोष और समित बासु ने किया है. हाल ही में दिल्ली में इसकी शूटिंग की गई. यह फिल्म अली के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है और परिस्थितिजन्य कॉमेडी फिल्म है.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

अली ने इस प्रोजेक्ट के बारे में एक बयान में कहा, " 'हाउस अरेस्ट' की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है. यह मजेदार और फ्रेश है."

अली ने यह भी कहा, "इस किरदार को निभाने के दौरान सेट पर बहुत मजा आया. कॉमेडी होने के बाद भी इसमें थोड़ी-बहुत उलझन भी है और मुझे हर रोज सेट पर कुछ नया करने के लिए जाना पड़ता था." उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में श्रिया के साथ काम करने में और भी मजा आया. 

fallback

अली ने कहा, "श्रिया के साथ काम करने के दौरान मैं अपने आप ही सहज हो जाता हूं और मुझे इसके लिए कोशिश नहीं करनी पड़ती है. इस फिल्म के पीछे शशांक घोष और समित बासु का हाथ है और दोनों ही जीनियस हैं. वे क्या चाहते हैं और कैसे चाहते हैं, इसके बारे में बेहद स्पष्ट हैं. फिल्म की जिम्मेदारी उनके हाथ में थी, लेकिन उन्होंने हम कलाकारों को भी अपनी रचनात्मकता के साथ काम करने के लिए खुला छोड़ दिया."

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news