Advertisement
trendingNow1528085

OH NO! अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’ पर संकट, डायरेक्टर ने बीच में ही छोड़ दी फिल्म!

ट्विटर पर लम्बा नोट लिखकर राघव लॉरेन्स ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान, बता डाली फिल्म छोड़ने की वजह 

OH NO! अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बम’ पर संकट, डायरेक्टर ने बीच में ही छोड़ दी फिल्म!

नई दिल्ली: अभी हाल ही में अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लक्ष्मी बम' का पहला लुक सामने आया था. लोग इस फिल्म में अक्षय के लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं. लेकिन वहीं इस फिल्म को लेकर अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. फिल्म के डायरेक्टर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है. ट्विटर पर लम्बा नोट लिखकर राघव लॉरेन्स ने फिल्म को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. 

राघव ने ट्विटर के जरिए यह हिंट दिया है की फिल्म की क्रिएटिव टीम से उनका कुछ विवाद चल रहा है. उनके नोट से यह भी जाहिर हो रहा है की टीम के फैसलों से वह खासे नाराज हैं. राघव ने इस नोट को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'प्रिय दोस्तों और फैंस, इस दुनिया में पैसे और शोहरत से ज्यादा आत्म सम्मान ज्यादा मायने रखता है. तो मैं कंचना के रीमेक लक्ष्मी बम से बाहर होने का फैसला ले रहा हूं.' देखिये यह पोस्ट... 

इस नोट की बात करें तो इसे देखकर साफ जाहिर है की राघव का दिल काफी आहात है.  यहां राघव ने लिखा है, ''तमिल में एक मशहूर कहावत है 'जिस घर में आपकी इज्जत ना हो वहां नहीं जाना चाहिए. इस दुनिया में पैसे और शोहरत से ज्यादा मायने आत्म सम्मान रखता है. इसी वजह से मैंने लक्ष्मी बम से किनारा करने का फैसला लिया है. मैं कोई एक वजह नहीं बताना चाहता हूं क्योंकि वह बहुत सारी हैं.'

fallback

इसके बाद राघव ने आगे लिखा, 'यह एक वजह है कि मेरी जानकारी के बिना फिल्म के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया और मुझसे कुछ भी कहा नहीं गया कोई चर्चा नहीं हुई. मुझे यह जानकारी किसी अन्य शख्स से मिली. यह बात एक निर्देशक के लिए काफी दुखद. एक क्रिएटर के तौर पर मुझे फिल्म का पहला लुक बिल्कुल भी नहीं पसंद आया.'

गौरतलब है कि अक्षय और बाकी टीम मेंबर्स ने इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है.  ये फिल्म 5 जून, 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई साउथल फिल्म 'कंचना' का ऑफिशियल रीमेक है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news