Advertisement
trendingNow1528540

BJP की परंपरागत सीट रही है मुंबई नॉर्थ, कांग्रेस के टिकट पर उर्मिला हैं चुनाव मैदान में

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोक सभा सीट पर कभी बीजेपी के राम नाइक पांच बार सांसद बने थे लेकिन 2004 में एक्टर गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था. 2014 की मोदी लहर गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस से इस सीट का कब्जा छीन लिया. अब उर्मिला के नाम पर कांग्रेस ने सीट पर बड़ा दांव खेला है. 

उर्मिला मातोंडकर और गोपाल शेट्टी (फाइल फोटो)
उर्मिला मातोंडकर और गोपाल शेट्टी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : कांग्रेस ने मुंबई उत्तर सीट से उर्मिला मातोंडकर को पार्टी का प्रत्याशी बनाकर उतारा है. इस सीट पर उर्मिला का मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से मुकाबला है. महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोक सभा सीट पर कभी बीजेपी के राम नाइक पांच बार सांसद बने थे लेकिन 2004 में एक्टर गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था. इसके बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम भी इस सीट से कांग्रेस का परचम लहरा चुके हैं लेकिन 2014 की मोदी लहर गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस से इस सीट का कब्जा छीन लिया. अब उर्मिला के नाम पर कांग्रेस ने सीट पर बड़ा दांव खेला है. 

2014 में बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम को बड़े अंतर से पराजित किया था. मोदी लहर में गोपाल शेट्टी को 6,64,004 वोट मिले तो वहीं मौजूदा सांसद संजय निरुपम को महज 2,17,422 वोट ही मिले. बता दें कि गोपाल शेट्टी लोक सभा चुनाव जीतने से पहले बोरीबली विधानसभा से एमएलए थे. 

जब कांग्रेस के 'हीरो नंबर-1' ने ढहाया था BJP के 'राम' का किला...

Add Zee News as a Preferred Source

 

कांग्रेस के टिकट पर गोविंदा लड़ चुके हैं चुनाव 
कांग्रेस ने 2004 में इस सीट पर गोविंदा को उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में खड़ा किया था. इस सीट पर 1989 से 2004 तक लगातार 3 लोक सभा चुनावों में बीजेपी के राम नाइक विजेता रहे थे लेकिन 2004 में गोविंदा के सामने वो नहीं टिेके. गोविंदा के बाद शिवसेना से कांग्रेस में शामिल हुए संजय निरुपम 2009 में इस सीट से सांसद बने. 2014 में आई मोदी लहर में संजय निरुपम के हाथ से ये सीट निकल कर बीजेपी के खाते में आ गई. 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news