स्विमसूट में Video शेयर करके ट्रोल हुईं मंदाना करीमी, लोग बोले- 'शर्म करो रमजान में तो...'
Advertisement
trendingNow1526793

स्विमसूट में Video शेयर करके ट्रोल हुईं मंदाना करीमी, लोग बोले- 'शर्म करो रमजान में तो...'

सलमान खान के विवादित शो हिस्सा रह चुकी मंदाना पर फूटा लोगों का गुस्सा, मंदाना करीमी ने एक बिकिनी वीडियो शेयर किया है जिस पर लोग लगातार भद्दे  कमेंट कर रहे हैं...

मंदाना करीमी वैसे तो इन दिनों लम्बे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाये हुए हैं, फोटो साभार: वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली: सलमान खान के विवादित शो हिस्सा रह चुकी मंदाना करीमी वैसे तो इन दिनों लम्बे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाये हुए हैं. लेकिन आये दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटो हंगामा मचाये रहते हैं. लेकिन हाल ही में मंदाना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके चलते वह जमकर ट्रोल हो रहीं हैं. मंदाना करीमी ने एक बिकिनी वीडियो शेयर किया है जिस पर लोग लगातार भद्दे कमेंट कर रहे हैं. 

खूबसूरत अदाकारा मंदाना करीमी काफी अरसे से बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी अपडेट तस्वीरें और वीडियो देखते रहते हैं. लेकिन रमजान के महीने में बोल्ड वीडियो शेयर करने के बाद से मंदाना ट्रोलिंग का शिकार बन चुकी हैं. उन्होंने रंगबिरंगी बिकिनी में एक मिरर सेल्फी वीडियो शेयर करके मुसीबत मोल ले ली है. देखिये यह वीडियो...  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

I was made for sunny days 

A post shared by Mandanakarimi mandanakarimi on

इस वीडियो की बात करें तो इसमें मंदाना काफी कलफुल बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. मंदाना करीमी इस वीडियो को बनाते शायद अपने परफेक्ट फिगर के चलते काफी खुश नजर आ रही हैं. लेकिन इस वीडियो को शेयर करते समय मंदना ने भी नहीं सोचा होगा की लोग उनपर किस तरह बरसने वाले हैं.

मंदाना के वीडियो पर लोग अब घटिया कमेंट लिख रहे हैं कोई उन्हें रमजान में इस तरह का वीडियो शेयर करने पर खरी खोटी सुना रहा है. तो कोई उन्हें मुस्लिम होने की दुहाई दे रहा है. देखिये दूसरा वीडियो...  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

I was made for sunny day

A post shared by Mandanakarimi andanakarimi on

एक यूजर ने मंदाना करीमी के इस वीडियो के बाद उन्हें कलंक बता डाला. यूजर ने लिखा है, ‘मुस्लिम के नाम पर कलंक है तू....’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘छी... तुमसे अच्छे तो एक भिखारी के पास कपड़े होते हैं.’ तो एक अन्य ने लिखा, ‘तुम्हारे मां बाप ने रमजान की अहमियत नहीं सिखाई, मुझे तुम पर शर्म आती है.’

यह पहला मौका नहीं है जब बोल्ड एक्ट्रेसेस को लोगों की खरी खोटी सुनने को मिल रही हैं. हाल ही में सारा अली खान भी बोल्ड फोटो शेयर करके ट्रोल हुईं थीं.   

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news