Advertisement
trendingNow1492065

शिवसेना सुप्रीमो को 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हूबहू पर्दे पर उतारा : रोहित शेट्टी

नवाजुद्दीन ने बालासाहेब के किरदार को शानदार ढंग से निभाया है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. 

 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : फिल्मकार रोहित शेट्टी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'ठाकरे' देखने के बाद उनकी भरपूर सराहना की है. फिल्म में अभिनेता दिवंगत नेता बाला साहेब ठाकरे के किरदार में हैं.  

रोहित ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवाज एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मुझे लगता है कि उनकी हर फिल्म की रिलीज के बाद हर कोई यही कहता है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे दृश्य हैं, जिनमें युवा बालासाहेब की जिंदगी को दिखाया है और उन दृश्यों में वह बिल्कुल दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो की तरह नजर आ रहे हैं. 

Preview : 'ठाकरे' से होगा 'मणिकर्णिका' का सामना, बॉक्स ऑफिस पर होगी कड़ी टक्कर

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्मकार ने कहा कि नवाजुद्दीन ने बालासाहेब के किरदार को शानदार ढंग से निभाया है. 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में रिलीज होगी. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. 

(इनपुट : IANS)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news