Advertisement
trendingNow1529717

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा

अभी दो दिन पहले विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और अपना एक मीम शेयर करके वविवाद खड़ा किया था, शुक्रवार को उनकी फिल्म  'पीएम नरेंद्र' रिलीज होने को तैयार है वहीं अब इस खबर ने सबको चौंका दिया है...

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को जान से मारने की धमकी दी गई है, इसके बाद अभिनेता को मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाई गई है. विवेक इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. अभी दो दिन पहले विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और अपना एक मीम शेयर करके वविवाद खड़ा किया था, शुक्रवार को उनकी फिल्म 'पीएम नरेंद्र' रिलीज होने को तैयार है वहीं अब इस खबर ने सबको चौंका दिया है.

अभिनेता विवेक ओबरॉय पिछले कुछ दिनों से अपने महिला विरोधी ट्वीट के चलते लोगों के निशाने पर हैं. वहीं उनकी फिल्म भी लम्बे समय से अपनी रिलीज टलने को लेकर चर्चा में बनी हुई है.  पहले यह फिल्म 5 अप्रैल को फिर 12 अप्रैल को रिलीज होने की बात थी फिर चुनाव आयोग की रोक के चलते अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी. 

fallback
ओबरॉय को पुलिस सुरक्षा दी गई है, फोटो साभार: ANI

Add Zee News as a Preferred Source

अब फिल्म रिलीज होने से ठीक दो दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद ओबरॉय को पुलिस सुरक्षा दी गई है. ANI की जानकारी के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम यह सूचना दी. जिसके मुताबिक बॉलिवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफियाएं सूचनाएं मिली थीं.  अधिकारी ने ओबरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है. 

हाल ही में विवेक टि्वटर पर दिग्गज अभिनेता से नेता बने कमल हासन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उलझ गए थे. इसके बाद ही वह ट्वीट करके लोगों के निशाने पर आ गए.  इसके बाद महिला आयोग ने विवेक को नोटिस दिया था तब उन्होंने ट्वीट डिलीट करते हुए माफ़ी मांगी थी. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news