Advertisement
trendingNow1502465

अमेरिका की पाकिस्तान को चेतावनी, अपनी जमीन पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ करे कार्रवाई

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे हर हाल में स्थिति को बिगड़ने से रोकें.

बुधवार को पाकिस्तान सेना भी भारतीय सीमा में घुस गए थे जिसके बाद उन्हें खदेड़ दिया गया. (फाइल)
बुधवार को पाकिस्तान सेना भी भारतीय सीमा में घुस गए थे जिसके बाद उन्हें खदेड़ दिया गया. (फाइल)

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों के बाद बुधवार को पाकिस्तान से कहा कि वह 'अपनी जमीन से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे' और दोनों देश स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोकने के लिए हर कीमत पर संयम बरतें. गौरतलब है कि 14 फरवरी को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे. उसके जबाव में 26 फरवरी को भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने फोन पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी से बात की और सैन्य कार्रवाई से बचने की सलाह दी. भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को की गई एक अन्य फोन कॉल में पोम्पिओ ने अमेरिका और भारत के बीच करीबी रक्षा संबंधों की जरूरत पर बल देते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लक्ष्य पर चर्चा की. पोम्पिओ फिलहाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन के लिए वियतनाम में हैं.

हमने पाकिस्‍तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया, हमारा एक पायलट लापता: विदेश मंत्रालय

Add Zee News as a Preferred Source

पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, '26 फरवरी को भारत की आतंकवाद-रोधी कार्रवाई के बाद मैंनें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर हमारे करीबी रक्षा संबंधों और क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के साझा लक्ष्य पर जोर दिया.' उन्होंने कहा, 'मैंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी से भी बात कर सैन्य कार्रवाई से बचने और मौजूदा तनाव को कम करने की सलाह दी है. साथ ही पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है.' पोम्पिओ ने कहा, 'मैंने दोनों मंत्रियों से कहा कि हम भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने, और किसी भी कीमत पर तनाव से बचने को प्रोत्साहित करते हैं.' 

(इनपुट-भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news