Congress: भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगी ताकत, राहुल का ऐसे साथ देंगी मां सोनिया और बहन प्रियंका
Advertisement
trendingNow11377613

Congress: भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगी ताकत, राहुल का ऐसे साथ देंगी मां सोनिया और बहन प्रियंका

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. 6 अक्टूबर को राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगी.

Congress: भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगी ताकत, राहुल का ऐसे साथ देंगी मां सोनिया और बहन प्रियंका

Bharat Jodo Yatra Latest Update: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. पार्टी की इस यात्रा की अकेले कमान संभाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जल्द मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी का साथ मिलने वाला है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. सूत्रों का दावा है कि सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सभी की नजरें

जानकारों का मानना है कि इस यात्रा के जरिये कांग्रेस कई राज्यों में विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को फिर से जीवंत करने की कोशिश कर रही है. बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे जिसमें शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे सीधी लड़ाई में हैं.

राहुल को मिलेगा सोनिया-प्रियंका का साथ

भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो सोनिया गांधी के सोमवार दोपहर कर्नाटक के लिए रवाना होने और मैसूर जिले पहुंचने की उम्मीद है. यात्रा में शामिल होने से पहले सोनिया गांधी कोडागु जिले के मदिकेरी कस्बे में दो दिन रुकेंगी. सूत्र ने कहा कि सोनिया गांधी के शामिल होने के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी यात्रा में शामिल होंगी.

तीनों गांधी दिखेंगे एक साथ

सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन उनके पहले यात्रा में शामिल होने की उम्मीद थी. लेकिन किन्हीं कारणों से वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं. यह पहली बार होगा जब तीनों गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे जो 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई. तमिलनाडु, केरल से होते हुए यह यात्रा 21 दिनों में 511 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा..

इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मैसूर में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भारी बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत को एकजुट करने में हमें कोई नहीं रोक सकता. भारत की आवाज उठाने से हमें कोई नहीं रोक सकता. कन्याकुमारी से कश्मीर जाएंगे, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news