दिल्ली-NCR में तेज गर्मी, लू चलने से और ज्‍यादा बढ़ जाएगा तापमान
Advertisement
trendingNow1532466

दिल्ली-NCR में तेज गर्मी, लू चलने से और ज्‍यादा बढ़ जाएगा तापमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज गर्मी रही और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अधिकारी ने बताया, ‘‘शहर के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. ऐसी स्थिति तब होती है जब अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक होता है.’’ 

सफदरजंग मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तापमान में वृद्धि के साथ शुष्क स्थितियां भी बन रही हैं. अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 34 प्रतिशत थी.

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Trending news