Advertisement
trendingNow1490530

ममता के मंच से बोले शत्रुघ्न सिन्हा- 'अगर सच कहना बगावत है तो हां मैं बागी हूं'

रैली से पहले ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार बीजेपी 125 सीटों के भीतर सिमट जाएगी. 41 साल बाद कोलकाता में विपक्ष का इतना बड़ा जमावड़ा लग रहा है.

फोटो साभारः ANI
फोटो साभारः ANI

कोलकाता : लोकसभा चुनावों से पहले कोलकाता में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंच पर पहुंच चुकी हैं. थोड़ी ही देर में ममता कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी. ममता के अलावा इस रैली में विपक्ष के 20 नेता शामिल हुए. समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, फारूख अब्दुल्ला, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी रैली का हिस्सा बनें.

fallback

एक व्यक्ति नहीं, विचारधारा की बात है-सिन्हा
यशवंत सिन्हाने कहा, 'हम सब यहां पर क्यों इकट्ठे  हुए ? बीजेपी को मैंने छोड़ दिया मैं जनता हूं बीजेपी की क्या प्रतिक्रिया होगी. हम एक व्यक्ति, देश के प्रधानमंत्री को होने के लिए एकत्रित हुए हैं, पर यहां एक व्यक्ति की बात नहीं है, सोच और विचारधारा की बात है. हम सब जानते हैं की पिछले ५६ महीने में जो कुछ भी हुआ है. इससे देश में परतंत्र को कितना खतरा हुआ है. कोई भी ऐसा इंस्टीटूशन नहीं जिसको इन्होने बर्बाद न किया हो. हमारे समकाने मोदी मुद्दा नहीं, मुद्दें, मुद्दा है. ये पहली  सरकार है जिसने आंकड़ों के छेड़छाड़ किया. ये आंकड़ों को बढ़ा चढ़ा के पेश कर टी है. समाज को तोड़ने का समाज को छीन भिन्न करने का इनका इरादा है. अगर सरकार का आप विरोध करते हैं तो तुरंत आपसे कहा जाता है की आप देश द्रोह हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

देश का विकास नहीं नाश हुआः सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने कहा कि फ़ारूक़ अब्दुल्लाह से मेरी बात हुई, वो कह रहे थे पहले तो हमें देशद्रोही कहा गया और फिर हमें पाकिस्तान का एजेंट कहा गया. मैं तो खुद अब फकीरी की ओर हूं अब कुछ नहीं चाहिए उन्होंने नारा दिया था सबका साथ सबका विकास पर उन्होंने सबका विकास तो किया, देश का नाश भी किया.

fallback

शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे
ममता बनर्जी के मेगा शो में बीजेपी के फायरब्रांड नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए. शत्रुघ्न सिन्हा जैसे ही मंच पर पहुंचे ममता ने उन्हें स्कॉर्फ पहनाकर उनका स्वागत किया. 

fallback
फोटो साभार : ट्विटर/@AITCofficial

रैली नहीं बल्कि ये रैला हैः जयंत चौधरी
अजित सिंह चौधरी के बेटे जयंत चौधरी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली नहीं रैला है. निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता के पैसों को लूटा जा रहा है. चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि वह किसानों के हित के लिए काफी जिद्दी थे. 

fallback

हार्दिक और मेवाणी ने भरी हुंकार
कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोष गोरों से लड़े थे, लेकिन हम एक साथ होकर चोरों से लड़ेंगे. वहीं, गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा बंगाली में लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि साढ़े चार सालों दलित, किसान, मध्यवर्गीय लोगों का शोषण हुआ है. मेवाणी ने कहा कि किसानों की अहमियत को खत्म करने की कोशिश की गई है.

 

बीजद और माकपा ने बनाई दूरी
बीजू जनता दल (बीजद) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे के अलावा सभी विपक्षी पार्टियों के नेता इस रैली में हिस्सा लेंगे. इस रैली के बारे में तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह आगामी लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘‘ताबूत में आखिरी कील’’ होगी.

fallback

रैली में शामिल होंगे 8 लोग
माना जा रहा है कि कोलकाता में विपक्ष की इस रैली में 8 लाख लोग शामिल होंगे. रैली की भव्यता दिखाने और इसको सफल बनाने के लिए एक बड़े मंच के अलावा 20 टॉवर खड़े किए गए हैं और 1,000 माइक्रोफोन एवं 30 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि दर्शक नेताओं को साफ तौर पर देख एवं सुन सकें. 

41 साल बाद विपक्ष का जमावड़ा
शनिवार को होने वाली रैली से पहले ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार बीजेपी 125 सीटों के भीतर सिमट जाएगी. 41 साल बाद कोलकाता में विपक्ष का इतना बड़ा जमावड़ा लग रहा है. रैली का आयोजन कर रही तृणमूल कांग्रेस ने कहा, "क्षेत्रीय राजनीतिक मजबूरियों को इस प्रस्तावित रैली से जुड़े बड़े राजनीतिक उद्देश्यों में नहीं मिलाना चाहिए." उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसे विपक्ष का डर कहा है. साल 1977 में ज्योति बसु ने कोलकाता के मंच से ही कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंका था. 

ये भी देखे

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author

TAGS

Trending news