Advertisement
trendingNow1531520

विधानसभा चुनाव के बाद चार प्रदेशों से आदर्श आचार संहिता हटी: चुनाव आयोग

आम चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के अलावा कुछ स्थानों पर उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता 10 मार्च से लागू हुई थी.

आदर्श आचार संहिता चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ रविवार को हटा दी गई.
आदर्श आचार संहिता चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ रविवार को हटा दी गई.

नई दिल्ली: लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के लिए लगाई गई आदर्श आचार संहिता चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ रविवार को हटा दी गई.

चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है'.

आम चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के अलावा कुछ स्थानों पर उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता 10 मार्च से लागू हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news