Advertisement
trendingNow1492507

शादी से पहले मेकअप कराने आई लड़की, ब्यूटीपार्लर से उठा ले गए हथियारबंद बदमाश

एक ब्यूटी पार्लर में शादी के लिए तैयार होने आई लड़की को कुछ हथियारबंद नौजवान जबरन कार में उठाकर ले गए.

शादी से पहले मेकअप कराने आई लड़की, ब्यूटीपार्लर से उठा ले गए हथियारबंद बदमाश

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब में हथियारबंद नौजवान गुंडों का आतंक किस कदर फैल रहा है इसकी ताजा मिसाल शुक्रवार को श्री मुक्तसर साहिब में देखने को मिली. शहर के एक ब्यूटी पार्लर में शादी के लिए तैयार होने आई लड़की को कुछ हथियारबंद नौजवान जबरन कार में उठाकर ले गए. अपहरण की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

घटनास्थल पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालने पर देखा गया कि दुल्हन बनने जा रही लड़की को बदमाश खींचते हुए कार की तरफ ले गए और वह चिल्लाती रही. इसके बाद में दो लड़कों ने जबरन उसे उठाकर में कार डाला और फरार हो गए. पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

लड़की को सुबह उसके भाई ब्यूटीपार्लर पर तैयार होने के लिए छोड़कर गए थे और आज ही उसकी शादी थी. पीड़िता फाजिल्का जिले की रहने वाली बताई जा रही है. वह तैयार होने के लिए श्री मुक्तसर साहब लाई गई थी, जहां से बदमाश उसे किडनैप करके ले गए.

fallback

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और अब इस मामले में आगे कार्रवाई जारी है. शादी के दिन लड़की के अपहरण से फाजिल्का और मुख्तसर दोनों शहरों में सनसनी फैल गई है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news