Karauli News : नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महिला थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी कौशल मीणा निवासी भोटवाड़ा थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है.

Karauli News :  नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Karauli News: नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महिला थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी कौशल मीणा निवासी भोटवाड़ा थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 हजार का इनाम घोषित था.  पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

करौली महिला थाना अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय व एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन मे अपराधियों की धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है.  अभियान के तहत करौली डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी कौशल मीणा पुत्र रूप सिंह उम्र 24 साल निवासी भोटवाड़ा थाना बालघाट जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है.  

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

आरोपी को गंगापुर मोड़ से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया. थाना अधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को करौली सदर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी पुत्रवधू के साथ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर सौंपी थी.  मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित छिपने के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचता रहा. आरोपी घटना के बाद से ही फोन बंद कर अपना स्थान बार-बार बदल रहा था. 

साइबर टीम की मदद और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गंगापुर मोड़ से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया . आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 हजार का इनाम भी घोषित था . पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है. आरोपी की गिरफ्तारी में महिला थाना पुलिस टीम के साथ ही श्री महावीर जी थाना अधिकारी कैलाश गुर्जर की विशेष भूमिका रही.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news