Advertisement
trendingNow1526068

शिमला में 'अंग्रेजों के जमाने' के ग्रैंड होटल में लगी आग

शिमला में प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर के पास स्कैंडल पॉइंट के करीब स्थित यह होटल ब्रिटिश काल में बनाया गया था.

फोटो सौजन्य: ANI
फोटो सौजन्य: ANI

शिमलाः शिमला के ब्रिटिशकालीन ग्रैंड होटल में सोमवार को आग लग गई, जिससे होटल का एक हिस्सा जलकर राख हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. पुलिस ने यह जानकारी दी. हाल ही में रेनोवेट किया गया होटल का मायो ब्लॉक आग में पूरी तरह नष्ट हो गया. चूंकि इमारत की मरम्मत चल रही थी इसलिए घटना के दौरान होटल में कोई गेस्ट मौजूद नहीं था.

fallback

शिमला के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने आईएएनएस से कहा कि नजदीकी इमारतें सुरक्षित हैं और आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रसिद्ध काली बाड़ी मंदिर के पास स्कैंडल पॉइंट के करीब स्थित यह होटल ब्रिटिश काल में बनाया गया था.

TAGS

Trending news