कुलगाम हिमस्खलन: 1 और पुलिसकर्मी का मिला शव, मृतकों की संख्या पहुंची आठ
Advertisement
trendingNow1497460

कुलगाम हिमस्खलन: 1 और पुलिसकर्मी का मिला शव, मृतकों की संख्या पहुंची आठ

कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास दो दिन पहले हुये एक हिमस्खलन के बाद लापता हुए एक पुलिसकर्मी का शव शनिवार को मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण यह घटना हुई. (फोटो साभार: PTI)

श्रीनगर: कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास दो दिन पहले हुये एक हिमस्खलन के बाद लापता हुए एक पुलिसकर्मी का शव शनिवार को मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को आज सुबह खोज और बचाव दल ने निकाला. आपको बता दें कि, कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के उत्तरी प्रवेशद्वार में गुरुवार शाम हिमस्खलन की चपेट में एक पुलिस चौकी आ गई, जिसमें से 10 पुलिसकर्मी सुरक्षित निकल पाने में कामयाब रहे, जबकि 10 अन्य वहां फंस गए थे.

उन्होंने कहा कि खोज और बचाव दल ने शुक्रवार को पांच पुलिसकर्मियों और दो कैदियों के शव बरामद किए थे. दो पुलिसकर्मियों को बचाया गया, जबकि एक अन्य लापता हो गये थे.

समुचे कश्मीर में बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बर्फबारी से घाटी के पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं और बर्फ जम गई है.

(इनपुट भाषा से)

Trending news