Advertisement
trendingNow1528491

तमिलनाडु सरकार राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों को रिहा करने को लेकर प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

राजीव गांधी के साथ मारे गए लोगों के परिजनों ने सातों दोषियों को रिहा करने के 2014 में लिए गए तमिलनाडु सरकार के फैसले का विरोध किया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

सलेमः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल उन्हें रिहा करने की कैबिनेट की सिफारिश के अनुरूप फैसला लेंगे.पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सातों को रिहा किया जाए और इसलिए हमने कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया और उसे राज्यपाल को भेजा. राज्यपाल को (मामले पर) निर्णय लेना है.’’ 

पलानीस्वामी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष और तमिल समूह आजीवन कारावास की सजा काट रहे सातों दोषियों को रिहा किए जाने की फिर से अपील करने लगे हैं. उच्चतम न्यायालय ने 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री के साथ मारे गए लोगों के परिजन की उस याचिका का हाल में निपटारा किया था, जिसमें दोषियों की रिहाई का विरोध किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

राजीव गांधी के साथ मारे गए लोगों के परिजनों ने सातों दोषियों को रिहा करने के 2014 में लिए गए तमिलनाडु सरकार के फैसले का विरोध किया था. पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘हमने लोगों की भावनाओं के आधार पर फैसला किया, कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया और उसे राज्यपाल के पास भेजा. हम उम्मीद करते हैं कि वह कदम उठाएंगे.’’ 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news