Advertisement
trendingNow1530201

लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट, साथियों को दिया धन्यवाद

बिहार में भी एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया और 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की. बिहार में महागठबंधन को करारी हार मिली है जिसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया. 

बिहार में महागठबंधन को शिकस्त मिली है.
बिहार में महागठबंधन को शिकस्त मिली है.

पटना: लोकसभा चुनाव 2019 की तस्वीर साफ हो चुकी है. एनडीए को दुबारा प्रचंड बहुमत मिल रहा है और बिहार में भी एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया और 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की. बिहार में महागठबंधन को करारी हार मिली है जिसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'जनादेश का सम्मान करते हुए श्री नरेंद्र मोदी जी को जीत की हार्दिक बधाई देता हूँ। आशा करते है कि इस कार्यकाल में रोजगार, कृषि, विकास और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देकर प्रधानमंत्री जी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.'

साथ ही उन्होंने कहा, 'हम अपने कार्यकर्ताओं व महागठबंधन के सभी साथियों को हार्दिक धन्यवाद और बधाई देते है कि उन्होंने डटकर लड़ाई लड़ी। हम हार-जीत के कारणों का विश्लेषण कर गांधी, जेपी, लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर अडिग रहते हुए साथ मिलकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे.'

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news