Video: उज्जैन में प्रियंका गांधी ने की बाबा महाकाल की पूजा, CM कमलनाथ भी साथ रहे मौजूद
Advertisement
trendingNow1526153

Video: उज्जैन में प्रियंका गांधी ने की बाबा महाकाल की पूजा, CM कमलनाथ भी साथ रहे मौजूद

अपने मध्य प्रदेश दौरे के अंतर्गत प्रियंका गांधी सबसे पहले इंदौर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनका स्वागत किया और इसके बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के साथ ही हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हो गईं.

महाकाल का अभिषेक करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो साभारः ANI)

उज्जैनः अपने मध्य प्रदेश दौरे के लिए उज्जैन पहुंचीं कांग्रेस महासिव प्रियंका गांधी ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए और विशेष-पूजा अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे. मंदिर में प्रियंका गांधी ने पंचामृत से बाबा महाकाल का पूजन किया. जिसके बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं. अपने मध्य प्रदेश दौरे के अंतर्गत प्रियंका गांधी सबसे पहले इंदौर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनका स्वागत किया और इसके बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के साथ ही हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हो गईं.

बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज पहली बार उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन किए, यहां वह आलोट संसदीय सीट के प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंची थीं. अपने एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत प्रियंका गांधी उज्जैन के बाद रतलाम जाएंगी, जहां वह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और इसके बाद वह फिर इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगी. यहां पहुंचकर वह 4 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगी और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करेंगी. 

विपक्षी दलों की बैठक: ममता का फिर अलग रुख, बोलीं-'नतीजों से पहले बैठक का क्या फायदा?'

बता दें गांधी परिवार में सबसे पहले इंदिरा गांधी ने उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन किए थे. इंदिरा गांधी 1979 में उज्जैन आई थीं, जहां पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे. उसके बाद राजीव गांधी ने 1987 में महाकाल के दर्शन किए. जिसके बाद काफी लंबे समय तक गांधी परिवार का कोई भी सदस्य यहां नहीं आया था.

आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, बाबा महाकाल के दर्शन कर शुरू करेंगी चुनाव प्रचार

इसके बाद फिर सोनिया गांधी ने भी 2008 में बाबा महाकाल के दर्शन किए थे और फिर राहुल गांधी ने 2010 और 2018 में फिर बाबा महाकाल के दो बार दर्शन किए. यह पहली बार है कि प्रियंका गांधी चुनावी दौर में उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी. उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय के समर्थन में प्रियंका गांधी आज उज्जैन पहुंची थी. प्रियंका ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन के टावर चौराहा से पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल मालवीय के समर्थन में करीब डेढ़ किलोमीटर का रोड शो शुरू किया

Trending news