कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर उतनी नहीं: दिग्विजय
Advertisement
trendingNow183289

कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर उतनी नहीं: दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने देश में कांग्रेस के प्रति सत्ता विरोधी लहर की बात स्वीकार की लेकिन कहा कि कांग्रेस के प्रति गुस्सा उतना नहीं है जितना विरोधियों द्वारा बताया जा रहा है।

fallback

रतलाम (म.प्र) : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने देश में कांग्रेस के प्रति सत्ता विरोधी लहर की बात स्वीकार की लेकिन कहा कि कांग्रेस के प्रति गुस्सा उतना नहीं है जितना विरोधियों द्वारा बताया जा रहा है।
सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस के प्रति जनता में शासन विरोधी गुस्सा अवश्य है लेकिन उतना नहीं जितना बताया जा रहा है।`
विभिन्न चुनावी सर्वेक्षणों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने इन्हें असत्य करार देते हुए कहा कि सर्वे वाले केवल कुछ ही लोगों से बातें कर आंकलन कर रहे हैं जबकि देश में मतदाताओं की संख्या अस्सी करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 एवं वर्ष 2009 में भी सभी चुनावी सर्वेक्षण फेल हो गये थे और इस बार भी यही होने जा रहा है।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेते हुए सिंह ने कहा कि मोदी ने भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को पूरी तरह अपने वश में कर लिया है और स्वस्थ्य राजनीति पर गर्व करने वाली भाजपा आज एक आदमी के पीछे होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय के एजेंडे से दूर हो गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव को राष्ट्रपति प्रणाली की तरह लड़ा जबकि भारतीय संविधान में प्रधानमंत्री का चुनाव संसद सदस्यों द्वारा किया जाता है। (एजेंसी)

Trending news