IPL 2025: वर्ल्ड कप विनर कोच की मुंबई इंडियंस में एंट्री, मेगा ऑक्शन से पहले MI का एक और ऐलान
Advertisement
trendingNow12475095

IPL 2025: वर्ल्ड कप विनर कोच की मुंबई इंडियंस में एंट्री, मेगा ऑक्शन से पहले MI का एक और ऐलान

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव जारी है. बीते दिनों फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने को हेड कोच नियुक्त किया. अब एक वर्ल्ड कप विनर कोच की टीम में एंट्री कराई है.

IPL 2025: वर्ल्ड कप विनर कोच की मुंबई इंडियंस में एंट्री, मेगा ऑक्शन से पहले MI का एक और ऐलान

Mumbai Indians: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव जारी है. बीते दिनों फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने को हेड कोच नियुक्त किया. अब एक वर्ल्ड कप विनर कोच की टीम में एंट्री कराई है. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विनर कोच पारस म्हाम्ब्रे को आगामी सीजन से पहले बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. बता दें कि पारस पहले भी मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं.

मुंबई इंडियंस का एक और ऐलान

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इसी भूमिका में अपने साथ जोड़ा है. भारतीय टीम के साथ उनका गेंदबाजी कोच के तौर पर कार्यकाल इस साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद जून में समाप्त हुआ था. मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे (52 वर्ष) गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे. 

मलिंगा के साथ करेंगे काम

पारस म्हाम्ब्रे हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम के हिस्से के रूप में मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे. महाम्ब्रे मुंबई के दाएं हाथ के मीडियम पेसर गेंदबाज थे और उन्होंने 1996 में इंग्लैंड के दौरे पर भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि, उनका करियर एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक कोच के टावर पर निखरा.

पहले भी मुंबई के लिए कर चुके काम

जयवर्धने दो साल के अंतराल बाद फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. म्हाम्ब्रे इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं, जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था. मुंबई इंडिंयस ने सोमवार को जयवर्धने को हेड कोच के तौर पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था, जिन्होंने 2017 से 2022 के बीच टीम को अपने मार्गदर्शन में तीन खिताब दिलाये थे.

Trending news