अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में 12 साल के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिली है, जिसमें बच्चे ने स्कूल के शिक्षक और सहपाठियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है.
सावन महीने के पहले ही दिन अनूपपुर जिले के मशहूर और प्राचीन 'मद्देउरा धाम' से अज्ञात चोरों ने शिवलिंग उखाड़कर चुरा लिया. जब 31 जुलाई की सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो उन्हें शिवलिंग गायब मिला, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया.
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Amarkantak Jungle News: अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2 में जंगल में लगी भीषण आग ने बड़ा रूप ले लिया और फैलते हुए थाना परिसर तक पहुंच गई. आग की चपेट में न्यायालय के आदेश पर खड़े कई वाहन, ट्रक, बाइक और ऑटो आ गए.
Anuppur News: अनूपपुर के बिजुरी में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर और कंपाउंडर पर लापरवाही और मामले को छिपाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Anuppur News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में 4000 मेगावाट क्षमता की नई थर्मल पावर परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी है. इन परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एमओयू साइन किए जाएंगे.
Anuppur News: अनूपपुर ज़िले में एक बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक हाई-टेंशन पावर लाइन के टावर पर चढ़ गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. वह युवक इतनी ऊंचाई पर चढ़ गया कि नीचे आने को तैयार ही नहीं था.
MP News: अनूपपुर से अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इस कड़ाके की ठंड में एक महिला को दो दिन से पानी में तैरते देखा गया. महिला बार-बार पानी की सतह पर आती भगवान राम का नाम पुकारती फिर घंटों तक पानी के अंदर चली जाती.
Cannabis Smuggling Odisha to MP: गांजा तस्करी को लेकर एमपी में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. ओडिशा से मध्य प्रदेश लाया जा रहा 599 किलो गांजा एसटीएफ ने पकड़ा है.
Anuppur News-अनूपपुर के एक किसान और नौकरानी के शव मिले हैं, जबकि किसान की पत्नी की हालत गंभीर है. तीनों के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. किसान के बेटे ने सबसे पहले शव देखे, उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मंगलवार-बुधवरार रात गांव के आसपास दो गाड़ियों में 6 लोगों को देखा गया था. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.
Anuppur News-अनूपपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस कॉन्स्टेबल शराब के नशे में पड़ा हुआ मिला. नशे की हालत में शाम के साढ़े 4 बजे तक पुलिसकर्मी स्टेशन के बाहर सोता रहा. जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसने उनके साथ गाली-गलौज की. नशे की हालत में सो रहे कॉन्स्टेबल का एक वीडियो भी सामने आया है.
MP News: अनूपपुर जिले में बढ़ती ठंड और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय बदल दिया है. सुबह की कक्षाएं अब देर से शुरू होंगी.
Anuppur: अनूपपुर जिले में धान का फसल को बेमौसम बारिश से नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. इस मामले में किसानों ने जमकर प्रदर्शन भी किया.
Anuppur News-अनूपपुर में बीजेपी नेता और पेट्रोल पंप मालिक मनमोहन ताम्रकार पर जानलेवा हमला हुआ. दो व्यक्तियों ने इस मारपीट की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज भी सामने आए हैं. घायल मनमोहन ताम्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के महाराजा मार्तंड सिंह महाविद्यालय में छात्राओं प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए. इतना ही नहीं उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल लापता होने के पोस्टर भी गेट पर चस्पा किए.
Monkey Attack Case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बिजुरी रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. पिछले 15 दिन के अंदर दो बंदरों ने लगभग 30 से 40 लोगों को घायल कर दिया है. वहीं एक लोको पायलट को भी बंदरों ने निशाना बनाया है, इसको लेकर शिकायत भी की तो अधिकारी हाथ झाड़ ले रहे हैं.
Anuppur News-अनूपपुर जिले का पुष्पराजगढ़ जहां आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर होना चाहिए था. हॉस्टल के कमरा नंबर 21 से मिला शराब, सिगरेट और मांस. छात्रावास पढ़ाई की जगह नशे का अड्डा बन चुका है. अधीक्षक कुलदीप बघेल आनन-फानन में अनूपपुर से छात्रावास पहुंचे और बीमारी का बहाना बनाने लगे. जबकि छात्रों से लेकर ग्रामीणों तक सबका आरोप है साहब यहां कभी दिखाई ही नहीं देते.
Anuppur: अनूपपुर शहर में एक बाद एक कई कारों के शीशे तोड़े जाने का मामला सामने आया है. जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाश कार के शीशे तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है.
Anuppur News: अनूपपुर में ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर में एक महिला का बायां हाथ कटकर अलग हो गया. इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Anuppur News: एमपी के अनूपपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि कार और बाइक में टक्कर हुई है.
Anuppur News: अनूपपुर जिले में रक्षाबंधन के दिन एक बस पलटने से 30 यात्री घायल हो गए, जिसमें करीब 20 महिलाएं थी, इनमें से ज्यादातर अपने भाईयों के घर जा रही थी.
Anuppur News: अमरकंटक में एक श्रद्धालु से हुई मारपीट की घटना सामने आई है, जिसके बाद नर्मदा नगरी के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. वहीं इस मामले में अब अनूपपुर जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया है.