अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के लेबनान इलाके में एक रहस्यमयी जंगली जानवर ने मात्र दो दिनों के अंदर तीन लोगों पर हमला कर दिया. जानवर कभी लोगों के पैरों की तरफ झपटता दिखा तो कभी एक शख्स के बैग को पकड़ लिया. इस डरावने वीडियो के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस को शक है कि जानवर बीमार हो सकता है और उसमें रेबीज का खतरा भी हो सकता है.
CCTV Video: ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କୁ ଆକ୍ରମଣ ମହଙ୍ଗା ପଡ଼ିଲା। ଉତ୍ତର ପ୍ରଦେଶର ମହିଳା ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କୁ ଜଣେ ଦୋକାନୀ ମାଡ ମାରିଥିବାର ଭିଜୁଆଲ ଭାଇରାଲ ହେଉଛି।ସିଟି ରୋଡର ବେଡି ହନୁମାନ ନିକଟରେ ଥିବା ହୋଟେଲ ରେ ଏହି ଅଭାବନୀୟ ଘଟଣା ଘଟିଛି।ମହିଳା ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଜଣଙ୍କର ମୁଣ୍ଡରେ ଆଘାତ ଲାଗିଛି ।ଅଭିଯୋଗ ଅନୁଯାୟୀ ଖାଦ୍ୟ ଅର୍ଡର କରିଥିଲେ ମହିଳା ଜଣକ। ବିଳମ୍ବ ହେବାରୁ ଅସନ୍ତୋଷ ବ୍ୟକ୍ତି କରିଥିଲେ ଉକ୍ତ ମହିଳା ଜଣକ। ଯାହାକୁ ନେଇ ଉଭୟଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଯୁକ୍ତି ତର୍କ କଥା କଟାକଟି ହୋଇଥିଲା।ଏଥିରେ ଉତକ୍ଷିପ୍ତ ହୋଇ ମହିଳା ପର୍ଯ୍ୟଟକ ଜଣଙ୍କୁ ଚେୟାର ରେ ପିଟିଥିଲେ ହୋଟେଲ ର କର୍ମଚାରୀ ଓ ମାଲିକ ।ତେବେ ସମୁଦ୍ରକୂଳ ଥାନା ପୋଲିସ୍ ଏ ସଂକ୍ରାନ୍ତରେ ଦୁଇଟି କେସ ରୁଜୁ କରିଛି।
Delhi Crime News: सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर कहा कि पीड़ित राजेश गर्ग और उनके बेटे को साथ सड़क पर नंगा किया गया , फिर खूब पीटा गया. उन्होंने कहा कि अब गुंडाराज दिल्ली में पूरी तरह स्थापित हो चुका है. पुलिस की हालत भी वीडियो में देखिए.
Bhadrak Viral: ରାସ୍ତା କଡ଼ରୁ ମହିଳାଙ୍କୁ ଉଠାଇ ନେଲା ଟ୍ରକ୍ ଡ୍ରାଇଭର ,ଭଦ୍ରକ ଚରମ୍ପା ନିକଟରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଏମିତି ଦୃଶ୍ୟ ଯାହାକି ସିସିଟିଭିରେ କଏଦ ହୋଇଛି। ରାତିରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷାରୁ ରକ୍ଷା ପାଇବା ପାଇଁ ଚରମ୍ପା ଫାଣ୍ଡି ଛକ ନିକଟସ୍ଥ ଏକ ଦୋକାନ ବାରଣ୍ଡାରେ ଅଟକି ରହିଥିଲେ ଏହି ମହିଳା ଏବଂ ସେହି ସମୟରେ ଏହି ଘଟଣା ସିସିଟିଭି ରେ କଏଦ ହୋଇଛି ।
Delhi Crime News: दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट थाना आदर्श नगर और आजादपुर इलाके में 25 अगस्त 2025 की सुबह ‘गला घोंटूँ गैंग’ के दो बदमाश एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए. वारदात की तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है.
Man Fell in Drain with Scooty: सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान ही रह गए हैं. दरअसल, एक युवक बाजार से सामान खरीदकर वापिस घर जा रहा था. जैसी ही वो स्कूटी पीछे करते हुए निकालता है, उसको ध्यान नहीं रहता और सीधे खुले नाले में जा गिरता है. इसके बाद लोग उसकी जैसे-तैसे जान बचाते हैं और नाले में से बाहर निकाल लेते हैं. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है जो अब वायरल हो रही है. देखिए ये वीडियो....
CCTV Video: पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के एक रिहायशी इलाके में एक टीचर से सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों का विरोध किया तो उन लोगों ने टीचर की जमकर धुनाई कर दी. जानिए पूरा मामला.
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी कर रहे गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के सिपाही विपिन कुमार को 22 अगस्त की शाम एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी. हादसा थाना विजयनगर क्षेत्र में आईपीएम कट के पास हुआ. सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है कि कार की रफ्तार लगभग 130 किमी प्रति घंटा थी.जिसकी टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही विपिन करीब 10 फीट हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जा गिरा. जिसको गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. कार चला रहे युवक विनीत को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.
Car Ran Over Bull: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सड़क के बीच में बैठे एक बैल के ऊपर चढ़ गई. इतना ही नहीं, कार बैल को कुछ दूर तक घसीटती हुई ले जाती है. इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बेजुबान जानवर वहीं दर्द से तड़पता रहा. इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए. खबरों के मुताबिक ये हादसा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का है. देखिए ये वीडियो.......
Greater Noida news: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी में स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोर ने रात के समय सोसाइटी की पार्किंग से स्कूटी चुरा ली. चोर ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. घटना के सामने आने के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्कूटी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Bull Attack Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहल गए हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सांड अचानक दो टांगों से फल बेचने वाले के ठेले पर जबरदस्त हमला कर देता है. हैरानी की बात यह है कि पास खड़ा शख्स इस पूरी घटना को बस देखता ही रह जाता है. हालांकि गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. वीडियो को X पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. आप भी देखिए...........
Haryana News: हिसार में जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद में नाबालिग लड़के की मौत के मामले में उलझी हिसार पुलिस ने अपने बचाव में 2 सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं. जिसके जरिए पुलिस ने दावा किया है कि यहां हुई झड़प में पुलिस की कोई गलती नहीं थी. हिसार में एडीजीपी के के राव ने आज बताया कि पुलिस सिर्फ उन्हें रोकने के लिए गई थी. तब उन्होंने ही पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला किया, डीजे विवाद में सात लड़के तो हिस्ट्री शीटर हैं जिनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. इस तरह की हरकत के लिए न तो समाज और न ही प्रशासन इजाजत दे सकता है. पुलिस ने ही बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए कहा था.
हरियाणा में दिन-प्रतिदिन क्राइम बढ़ता जा रहा है. कही चोरी-चकारी, लूट तो कहीं हत्या जैसे मामले रोजाना सुनने को मिलते हैं. ऐसे में रेवाड़ी में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला बावल से सामने आया है.
Haryana News: फरीदाबाद के सेक्टर-9 स्थित एक जिम में कसरत करते समय पंकज (35) बेहोश हो गए. वह रोज अपने दोस्त रोहित के साथ जिम जाते थे. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे घटी थी. जब जिम शुरू करने से पहले पंकज ने ब्लैक कॉफी पी और दो मिनट की एक्सरसाइज के बाद अचानक बेहोश हो गए. लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस को बुलाया गया और जांच के बाद डॉक्टरो ने शख्स को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई गई है. पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई.
Haryana News : बहादुरगढ़ से सटे परनाला गांव में एक किरयाना दुकानदार सतबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना सुबह उस वक्त हुई जब वह दुकान की सफाई कर रहा था. तीन युवक मोटरसाईकिल पर आए और दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी. हत्या का आरोप गांव के ही युवकों सागर, साहिल और उनके साथियों पर है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे ने गांव की ही भांजी से प्रेम विवाह किया था, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी. मृतक के परिजन पहले भी धमकियों की शिकायत कर चुके थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली.
Haryana News : रेवाड़ी शहर के सेक्टर-4 में एक हिंसक गाय ने युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अंशुल पार्क में खेलने जा रहा था, तभी एक आवारा गाय ने उसे बाइक समेत गिरा दिया और खाली प्लॉट में ले जाकर करीब पांच मिनट तक रौंदती रही. अंशुल की चीखें सुनकर तीन-चार लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन गाय ने उनके पीछे भी दौड़ लगा दी. इससे पहले भी आवारा पशुओं के कारण रेवाड़ी में कई हादसे हो चुके हैं. प्रशासन और जनप्रतिनिधि शहर को लंदन और इंदौर जैसा बनाने की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है.
Haryana News : अंबाला के जंडली इलाके में एक स्नैचर को पकड़ने का अनोखा मामला सामने आया. बीते दिन एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला से चेन लुट किया. यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद चोर की पहचान हो गई. पहचान होते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और चोर को पकड़ने की प्लान बनाई, और चोर पास के गांव के श्मशान घाट के पास मिला गया, और पकड़ा गया. गुस्साए लोगों ने उसका मुंह काला किया और उसे बाजार में घुमाया. इसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Haryana News : फरीदाबाद के सेक्टर-17 में एक दलित महिला से मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला उस घर में मेड का काम करती है. वायरल हुए CCTV वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला गुस्से में आकर मेड को बार-बार थप्पड़ मार रही है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मकान मालिक के भाई सौरभ जैन और उसकी पत्नी दीपाली जैन ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SC-ST एक्ट, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्ट्रीट क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताज़ा मामला सेक्टर-53 का है, जहां एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उसके घर के सामने दिनदहाड़े चेन लूट ली. यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला ई-रिक्शा से उतर रही थी और चालक को पैसे दे रही थी, तभी दो बाइक सवार युवक तेजी से आए और उसकी चेन लूटकर फरार हो गए. शिकायत पर पुलिस ने मामला का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
Haryana News : गुरुग्राम के ओम नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय एलएलबी छात्र हर्ष की मौत हो गई. घटना सुबह करीब 3 बजे की है, जब हर्ष अपने दोस्त के साथ भूख लगने पर चंचल ढाबे पर खाना खाने गया था. भीड़ अधिक होने के कारण वह सड़क किनारे खड़ा हो गया, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया. हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले गुरुग्राम और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.
Haryana News : फतेहाबाद में एक जेवर की दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान की छत के रास्ते में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया. उन्होंने दुकान में रखी नगदी और कीमती आभूषण चुराए. इस पूरी घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें चोर मुंह पर कपड़ा बांधे दुकान को खंगालते नजर आ रहे हैं. चोरी के दौरान चोरों ने बड़ी ही चतुराई से सामान चोरी किया. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो को खंगालकर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है. इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है.
Ghaziabad News :गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा कल्लूपुरा में एक मामला सामने आया है जहां देर रात एक दर्जन बदमाशों ने एक युवक के घर जाकर उसके साथ मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, आप वीडियो में देख सकते हैं, कि किस तरीके से दर्जनभर बदमाशों ने हाथों में लाठी डंडे लिए नजर आ रहें हैं, जिसमे घर के बाहर बैठे एक युवक की घर की रैकी की, जिसके बाद उसे पर हमलावर कर देते हैं. घर का दरवाजे को तोड़ने का प्रयास बदमाशों द्वारा किया गया. बदमाशों को जब लगा कि उनकी हरकत सीसीटीवी में कैंद हो रही है, तब वापस आकर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया.