Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ अपनी बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन संस्कृति और अनसुलझे रहस्यों के लिए मशहूर है. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी अनोखी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ एक बेहतरीन विकल्प है. यहां शानदार पर्यटन स्थल हैं, जिनमें भारत का सबसे चौड़ा झरना चित्रकोट और मैनपाट (जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है) शामिल हैं. इस खूबसूरत राज्य की ये पांच अनोखी जगहें निश्चित रूप से आपकी यात्रा को यादगार और बेहद सुखद बना देंगी.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास कार्यालय में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए. बैठक में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
CG Tourism Gadia Pahad-गर्मियों के मौसम में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं. कोई समुद्र किनारे जाना पसंद करता है, तो किसी को पहाड़ों की ऊंचाई पसंद है. अगर आपको भी पहाड़ों के रोमांचक सफर पर निकलना है तो छत्तीसगढ़ की एक जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी. यहां वॉटरफॉल, सुंदर जंगल और पहाड़ से दिखते सुंदर दृश्य हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगे. इतना ही नहीं यहां का इतिहास भी शानदार और गौरवशाली है. यह खूबसूरत जगह छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित है. यहां घूमने के बाद इस शानदार जगह की खूबसूरती में खो जाएंगे, सुंदर नजारे आपका मन मोह ले लेंगे.
Pushpal Valley Speciality: छत्तीसगढ़ में घूमने-फिरने के लिए कई तरह की जगहें मौजूद हैं. इनमें से एक ऐसी जगह है, जहां पर पहले लोग जाने से डरते थे. लेकिन आज के समय में एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उभर रहा है. इसकी खूबसूरती कश्मीर जैसी दिखती है. इतना ही नहीं यहां का नजारा स्वर्ग सा है. आइए इसका नाम और खासियत के बारे में आपको बताते हैं.
Top Tourist Spots of Bastar-नए साल और सर्दियों की छुट्टियों में अगर आप अपनों के साथ घूमने का मन बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ का बस्तर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. बस्तर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. बस्तर की हसीन वादियों के बीच स्थित खूबसूरत झरने, ट्रैकिंग के लिए पहाड़, सुंदर पर्यटन स्पॉट यहां मौजूद नहीं हैं. नए साल पर हम आपको बस्तर की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, इन जगहों पर एक साथ आनंद मिलेगा.
Mini Goa of Chhattisgarh-इस सर्दी शहर की भीड़भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, जहां नीले पानी की ठंडी लहरें, पहाड़ियों का शांत नजारा और रोमांचक एडवेंचर एक साथ मिलें, तो छत्तीसगढ़ का गंगेरल बांध आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. रायपुर और धमतरी के बीच बसा यह खूबसूरत स्थल आज मिनी गोवा के नाम से मशहूर हो चुका है, जहां नेचर का असली सौंदर्य और वाटर स्पोर्ट्स का धमाकेदार मजा एक साथ मिलता है. चाहे आप दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रहे हों या परिवार संग रिलैक्स छुट्टियां बिताना चाहते हों, गंगरेल बांध हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बनकर सामने आता है.
Janjgir Famous Tourist Places-जांजगीर-चांपा जिले में सर्दियों और छुट्टियों के मौसम में पिकनिक मनाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. प्राकृतिक खूबसूरती, शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों से भरपुर यह जिला नगरदा वाटरफॉल से लेकर शिवरीनारायण धाम तक कई ऐसे पर्यटन स्थलों से सजा हुआ है, जहां परिवार और दोस्त न सिर्फ आराम से समय बिता सकते हैं, बल्कि रोमांच, प्रकृति और आध्यात्मिकता का अनूठा अनुभव भी ले सकते हैं. यहां मौजूद पिकनिक स्पॉट अपनी अलग-अलग विशेषताओं के कारण पर्यटकों के लिए हर बार नई यादें समेटने का अवसर बन जाते हैं.
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ में कभी नक्सल प्रभावित रहा अबूझमाड़ अब नई पहचान बनाता नजर आ रहा है. क्योंकि यहां पर्यटन की नई संभावनाएं बनती नजर आ रही हैं.
CG Tourism chaiturgarh: कोरबा जिले में स्थित चैतुरगढ़ छत्तीसगढ़ का एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. इसे छत्तीसगढ़ का मिनी कश्मीर भी कहा जाता है. यहां आपको हर मोड़ पर खूबसूरती का एक नया रूप देखने को मिलता है. समुद्र तल से लगभग 3060 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान गुफाओं, झरनों, नदियों और झाड़ियों से भरा हुआ है. यहां आपको चारों ओर हरियाली, शांति और शीतलता का एहसास होगा.प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.
CM Vishnudeo Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया, उन्होंने कहा कि यह शांति और हमारी संस्कृति का प्रतीक है.
Malanjhkudum Waterfall: जुलाई महीने की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ में छुपा हुआ खजाना दिखने लगा है. कांकेर का मलांजकुड़ूम जलप्रपात में पानी के आने से अब सैलानी इस जलप्रपात के सौंदर्य को निहारने आने लगे हैं. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से यह झरना फिलहाल अपने शबाव पर आ गया है, जहां एक दो नहीं बल्कि तीन चरणों में झरना ऊपर से नीचे की तरफ गिरता है. कांकेर जिले में इस पर्यटन स्थल को देखने के लिए लोग लगातार पहुंच रहे हैं.
Chhattisgarh crocodile park: छत्तीसगढ़ में एक अनोखा पार्क है जिसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं. इस क्रोकोडाइल पार्क को देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का इकलौता पार्क बताया जाता है. कहा जाता है कि देश में ऐसा पार्क कहीं और नहीं है. छत्तीसगढ़ के इस पार्क में 400 से ज्यादा मगरमच्छ पाए जाते हैं. इस पार्क में मगरमच्छों को बेहद करीब से देखा जा सकता है.
Chhattisgarh Tourism: जून के महीने में घूमने का अपना अलग मजा होता है. ऐसे में अगर आप भी कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आप अपनी गाड़ी छत्तीसगढ़ की तरफ मोड़ लीजिए, क्योंकि जून में छत्तीसगढ़ की यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है, खासकर जब आप प्रकृति, इतिहास और शांति से जुड़ी जगहों को देखना चाहते हैं, तो आपको कुछ ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जहां आपका मजा दोगुना हो जाएगा. हम आपको छत्तीसगढ़ की ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं.
chhattisgarh mainpat: अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है तो आपको इस जगह के बारे में तो जरूर मालूम होना चाहिए. छत्तीसगढ़ की ये जगह इस कदर जादुई है कि यहां ना सिर्फ पानी उल्टा बहता है बल्कि गाड़िया भी उल्टी चलती है. सबसे मजे की बात तो यहां का जम्पिंग लैंड हैं, जहां की जमीन मानो गद्दे की तरह उझलती है. ये जादुई जगह कोई और नहीं बल्कि अपना मैनपाट है, जिसे मिनी शिमला भी कहा जाता है!
cg tourism: जैसे दिल्ली अपने कुतुब मीनार के लिए फेमस है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में स्थित जैतखाम अपनी विशालता के लिए जाना जाता है. जैतखाम क्या है और इसके नाम का क्या मतलब है ये सब आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे. लेकिन एक बात जो आपको जरूर जानना चाहिए वो ये कि जैतखाम की लंबाई कुतुब मीनार से भी कई गुना ज्यादा है.
Tourism Chitrakote waterfall: ये तो हम सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में कई वॉटरफॉल मौजूद है जो अपना अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं. कोई अपनी खूबसूरती तो कोई लंबाई और अपने आकर के लिए मशहूर है. लेकिन क्या आपको पता है कि छत्तीसगढ़ में एक ऐसा वॉटरफॉल है जिसे कनाडा-अमेरिका के झरने के नाम से जाना जाता है? अगर नहीं तो इस खबर को जरूर पढ़ें.
chilpi ghati chhattisgarh: अगर आप फैमिली वेकेशन प्लान कर रहे तो इससे बेहतरीन जगह और कोई नहीं है. छत्तीसगढ़ के इस लोकेशन का दीदार करने ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड छोड़ लोग यहां आते हैं. छत्तीसगढ़ की चिल्फी घाटी ना सिर्फ घूमने के लिए बेस्ट जगह है बल्कि नेचर को जानने के लिए भी काफी अहम है.
CG tourism Raigarh: छत्तीसगढ़ का जिला रायगढ़ अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए काफी मशहूर है. यहां के टूरिस्ट लोकेशन का दीदार करने दूर-दूर से लोग आते हैं. बात हो चाहे वॉटरफॉल या किले की, यहां की हर जगह अपने साथ कई कहानियां समेटे हुए है. अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ रायगढ़ देश-विदेश से आए लोगों को अपने इतिहास से भी रूबरू करवाता है.
Best Tourist Place Tiger Point: छत्तीसगढ़ में मैनपाट घूमने की सबसे बढ़िया जगह मानी जाती है. मैनपाट को 'छत्तीसगढ़ का शिमला' भी कहा जाता है. सुदंर व्यू और हरियाली की वजह से फैमली यहां पिकनिक मनाने आती हैं. मैनपाट का सबसे खास पिकनिक स्पॉट टाइगर पॉइंट है. यहां के बारे में कहा जाता है कि जब झरने का पानी नीचे गिरता है तो टाइगर की दहाड़ जैसी आवाज सुनाई पड़ती है जो पर्यटकों को काफी रोमांचित लगती है. खास बात तो ये है कि झरने के पास बनी सीढ़ियों से नीचे उतर कर आप खूब सारी फोटोज भी क्लिक करा सकते हैं.
chhattisgarh tourism- अगर आप किसी यूनीक जगह पर जाने का प्लान बना रहे जहां शांति हो और लोगों की भीड़ कम हो तो जल्द ही पहुंचे छत्तीसगढ़ के बुका झील. कोरबा स्थित बुका झील के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है जिसकी वजह से यहां शांति का अलग अनुभव होता है. बुका झील को छत्तीसगढ़ का मॉरीशस भी कहा जाता है.
MP Tourism: अपने एतिहासिक और प्राचीन धरोहरों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रेदश को अगर महलों और किले का राज्य कहा जाए तो शायद ही किसी को इस बात से आपत्ति होगी क्योंकि मध्य प्रेदश में स्थित एक से बढ़कर एक किले और महलें इस बात को सिद्ध करते हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के किले और महल आज भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है जहां न केवल दूसरे राज्य बल्कि विदेशी पर्यटकों का भी बोल-बाला रहता है. इन महलों की खूबसूरती भी ऐसी है कि ये ताज महल को भी तक्कर दे जाए.
cg tourism: छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सुंदरता और टूरिज्म के लिए जाना जाता है. यहां दूसरे राज्यों से भी हर साल लाखों लोग छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट प्लेस और और उसकी सुंदरता का दीदार करने आते हैं. यूं तो छत्तीसगढ़ में घूमने को अनगिनत जगह मौजूद है लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसी जगह मौजूद है जिसे छत्तीसगढ़ का अनमोल खजाना कहा जाता है