CM Dhami on Bailey Bridge Collapsed: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह की वजह से बेली ब्रिज बह गया है. इस घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने तत्काल सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से घटना की जानकारी ली. साथ ही सीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.
Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सीएम रहते हुए 5 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस मौके पर आज ऋषिकेश के IDPL ग्राउंड में सेवा, संकल्प और सुशासन के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल हुए. मंच पर सीएम धामी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल समेत कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे.
Dehradun News: 21 जून के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. उससे पहले देहरादून में योग दिवस पर विशेष आयोजन किया गया. शुक्रवार को रन फॉर योग कार्यक्रम में सीएम धामी शामिल हुए. योग के प्रति जागरुकता का संदेश देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीएम धामी ने योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए युवाओं से नियमित योग करने के लिए कहा.
Rishikesh Video: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दौरे पर हैं. नितिन नवीन आज ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचे. इस दौरान वो गंगा आरती में शामिल हुए. बीजेपी अध्यक्ष ने गंगा आरती भी की. इस मौके पर उत्तराखंड के CM धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे.
Chardham Yatra 2026: गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. कल सुबह विधि विधान के साथ कपाट खुलेंगे. बाबा की पंचमुखी डोली आज अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड से धाम के लिए रवाना हो चुकी है और हजारों भक्त जयकारों के साथ पैदल चढ़ाई चढ़ रहे हैं. केदारनाथ धाम भव्य पुष्प अलंकरणों से सजा हुआ है.मुख्यमंत्री धामी भी शामिल होंगे. वहीं, 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे.
uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार करते हुए सख्त कदम उठाए हैं, जिसके तहत 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा. अब मदरसों में उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का निर्धारित पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा. नियमों का पालन न करने वाले मदरसों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. अब छात्र एक पाठयक्रम से पढ़ेंगे.
uttarakhand cabinet: उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हो गया है. शुक्रवार को पांच नये मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने में उत्तराखंड का योगदान बने. भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी मिलकर उत्तराखंड के विकास के लिए काम करेंगे. नए मंत्रियों को लेकर सीएम धामी ने कहा कि सभी का अपना अनुभव है, इसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिलेगा.सभी मिलकर काम करेंगे.
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम धामी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखने मॉल ऑफ देहरादून पहुंचे. इस दौरान उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया.
Dehradun News: इस समय उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में होली के रंग देखने को मिल रहे हैं. कुमाऊं हो या गढ़वाल होली के लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. रविवार को देहरादून में होली के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
Haridwar News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इसके साथ उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया. सीएम धामी ने 234 करोड़ के कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया.
धामी कैबिनेट से कुल 8 प्रस्ताव पास हुए हैं. स्वास्थ्य कर्मियों के ट्रांसफर का प्रस्ताव मंजूर हुआ है. सचिवालय में बैठक का आयोजन हुआ.
Republic day 2026: देशभर में 77वें गणतंत्र दिवसधूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर देशभर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किए गए. सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. CM धामी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.
Uttarakhand News: सीएम धामी ने सूचना विभाग उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विमोचन किया.
Uttarakhand Bulldozer Action: उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार एक्शन मुड में है. यहां देहरादून से हरिद्वार तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चला चला है. अवैध मजारों पर प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. वीडियो देखें...
Almora News:उत्तराखंड के सीएम धामी आज से दो दिन के अल्मोड़ा दौरे पर हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली. सीएम आम जनता से भी संवाद करेंगे. शाम को कई प्रतिनिधियों के संतों के साथ बैठक करेंगे. दौरे के दौरान सीएम धामी पार्टी प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे.
IPS Transfer in Uttarakhand: उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. IPS विमी सचदेवा को पुलिस IG मुख्यालय से हटा दिया गया है. IPS नीरू गर्ग को IG फायर सर्विस बनाया गया. IPS कृष्ण कुमार वीके को IG सीआईडी से हटा दिया गया है. IPS मुख्तार मोहसिन को IG जीआरपी बनाया गया.
Dhami Cabinet Decision: उत्तराखंड की धामी सरकार की बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा सुबोध उनियाल मौजूद रहे. कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई. देखें वीडियो रिपोर्ट...
Pushkar Singh Dhami Played Football: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित खेल महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए खुद भी फुटबॉल खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
UKSSSC Exam Cancelled: 21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द हो गई है. इस फैसले के बाद UKSSSC के चेयरमैन जीएस मर्तोलिया से खास बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जांच आयोग ने अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है. इसी अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा रद्द की गई है. देखिए क्या बोले चेयरमैन?
Dehradun News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित हो रहे देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ (प्रोमो) का फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ के लोगो का लोकार्पण भी किया. सेवा पखवाड़ा के तहत हो रही मैराथन.
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में जोगीधारा के पास अचानक भयंकर भूस्खलन हुआ है। कुछ ही सेकेंड में पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा जमीन में समा गया। हादसे के बाद बदरीनाथ हाईवे पर थोड़ी देर के लिए आवाजाही पूरी तरह थम गई थी। हालांकि प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई की गई और रास्ता फिर से चालू करवा दिया गया है। लेकिन ज्योतिर्मठ इलाके में पहाड़ी दरकने के बाद संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इसी वजह से बाहर से आने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर रोका गया है।
Uttarakhand Cloudburst Video: धराली में बचाव और राहत कार्य जारी, अब तक सैकड़ों को बचाया गया है. बचाव कार्य में सेना जुटी हुई है. बादल फटने से 15 अग्निवीर जवान घायल हो गए हैं. एक हवलदार और एक सूबेदार साहब का पता नहीं है . धराली हादसे की आपबीती सुनिए.