Ghaziabad News: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी असद के घर पर उप जिलाधिकारी ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया है. 15 दिन में घर खाली करने का नोटिस दिया गया है.
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन में एक कपल का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. कपल का चलती ट्रेन में गंदा काम करने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई. इसमें खुलासा हुआ कि जो वीडियो वायरल हो रहा उसे ट्रेन आपरेटर ने ही बनाया था. साथ ही गंदा काम करने वाले कपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बताया गया कि वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इसके बाद ट्रेन आपरेटर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. उसे बर्खास्त कर दिया गया है.
Ghaziabad Video: गाजियाबाद के मोदीनगर में गांव नंगला आक्खू निवासी किसान संदीप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में प्रशासन ने को महिला लेखपाल बबीता त्यागी को निलंबित कर दिया. किसान ने रिश्वत लेते समय महिला लेखपाल बबीता त्यागी का स्टिंग कर लिया था. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की.
Ghaziabad Thook Roti Video: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित विजय विहार कॉलोनी के एक होटल से सोशल मीडिया पर शर्मनाक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में करीम होटल का एक कर्मचारी तंदूर में रोटी सेंकने से पहले उस पर थूक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. अंकुर विहार थाना पुलिस ने होटल में जांच की और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. देखें वीडियो...
Ghaziabad chain snatching video: गाजियाबाद में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश बीच सड़क एक शख्स के गले से चेन छीनकर फरार हो जाते हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Ghaziabad Video: गाजियाबाद एल्विश यादव केस में गवाहों की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गवाहों को सुरक्षा नहीं दी गई, जिस पर गवाहों ने अवमानना याचिका दाखिल की थी. मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने से ठीक पहले पुलिस कमिश्नर ने शहर कोतवाल धर्मपाल (पूर्व नंदग्राम थाना प्रभारी) को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी. देखें पूरी रिपोर्ट...
Viral Video: देश में चोरी की घटना की खबरें आए दिन सामने आती ही रहती हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ऐसी चोरी की खबर सामने आई जिसे जानकर आप भी कहेंगे अरे अब तो हद हो गई! दरअसल, चोर नाले के ऊपर रखे लोहे के जाल को उठाकर रिक्शा में ले गए. आप वीडियो में देख सकते हैं कि जिस ई-रिक्शा में चोर जाल लेकर गए उसकी नंबर प्लेट पर काला पेंट लगा हुआ था. ये पूरी अजीबोगरीब वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है. वीडियो देखकर लोग हैरान ही रह गए हैं.
Ghaziabad Video: यूपी के गाजियाबाद जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां सलीम ने तुषार बनाकर हिंदू युवती को पहले अपने जाल में फंसाया और उसके बाद उसे पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और मारपीट करने लगा. युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
Ghaziabad Video: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित एक रेस्टोरेंट में दबंगों ने जमकर हंगामा किया. रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. लोगों के खाना खाने के दौरान टेबल पर लाठी और डंडे बरसाए. बताया जा रहा है कि खाने में देरी पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Ghaziabad Viral Video: गाज़ियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाज़ा पर कार सवार एक परिवार और टोल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार भोजपुर की ओर जा रहा था. तभी टोल को लेकर टोल कर्मचारियों और परिवार के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने बदतमीज़ी की जिसके बाद विवाद बढ़ गया. परिवार की महिलाओं की मौजूदगी में टोल कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता और दुर्व्यवहार के कारण कार सवार लोगों ने भी हाथापाई शुरू कर दी. यह मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Ghaziabad Crime Video: मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता और वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली की फैक्ट्री में देर रात बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. बीती रात करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच दो नकाबपोश लुटेरे फैक्ट्री में घुसे. उन्होंने चौकीदार रामलाल के सिर पर लोहे की राड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बंधक बना लिया. इसके बाद लुटेरे ऑफिस में रखी करीब 8 लाख रुपये की नगदी और 7 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
Ghaziabad News : गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित मीडिया मजेस्टिक टावर की लिफ्ट में आज एक बच्चा फस गया. जैसे ही इसकी जानकारी सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों को मिली उन्होंने तुरंत लिफ्ट का दरवाज़ा खोलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला वही इस घटना में न तो लिफ्ट में कोई खराबी थी. न ही मेंटेनेंस में कोई कमी और न ही किसी की कोई लापरवाही घटना के सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा खुद ही शरारत कर रहा था. वीडियो में दिखा कि बच्चा लिफ्ट में चढ़ता है और अपने फ्लोर के साथ-साथ अन्य फ्लोर के भी बटन दबा देता है. जैसे ही लिफ्ट चलना शुरू होती है.
Ghaziabad Crime Video : गाजियाबाद में शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के दौरान नोएडा पुलिस की टीम पर हुए हमले में सिपाही शहीद हो गया. सीसीटीवी वीडियो में देखा सकते है कि घायल कांस्टेबल को उठाकर आटो से ले जाया जा रहा है. घटना उस वक्त कि है जब यूपी पुलिस पूरे दल-बल के साथ मसूरी में कादिर को पकड़ने गई थी. जिसमे नोएडा पुलिस के जवान सौरभ को सिर में गोली लगी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोली लगने के बाद पुलिस सौरभ को आटो में डालकर अस्पताल ले जा रही है. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
Ghaziabad crime news : गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया. जब दिनदहाड़े एक शख्स ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. चश्मदीदों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी आरोपी को गुस्साई भीड़ से बचाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाते हैं. वहीं सड़क पर तेजाब बिखरा हुआ नजर आता है. एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी और हाल ही में लौटी थी. इसी बात से वह नाराज थी.
Ghaziabad Video: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बनी औरंगजेब की पेंटिंग पर हिंदू संगठन ने कालिख पोत दिया है. हिंदू संगठन ने सरकारी इमारत पर औरंगजेब की पेंटिंग बनाने पर विरोध जताया है. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मुस्लिम आक्रांता की पेंटिंग सरकारी इमारत पर बनने को लेकर रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा. औरंगजेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Ghaziabad Video: गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे है, जहां एलिवेटेड रोड पर रांग साइड पर ट्रक तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं. ,रॉन्ग साइड ड्राइविंग करता ये ट्रक वसुंधरा से रॉन्ग साइड सफर शुरू करता है और राजनगर एक्टेंशन तक पूरा करता है. लाखों की कीमत से लगे सीसीटीवी कैमरे अब बेकार साबित हो रहे हैं. पहले पुलिस की तरफ से एलिवेटेड रोड पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.
Ghaziabad Video: गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित हिंडन ग्रीन वैली ट्राइन टावर्स सोसाइटी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां 10 साल से कम उम्र के 6 बच्चे लिफ्ट में फंस गए. लिफ्ट अचानक सीधे 26वीं मंजिल से गिरकर 3 जगह अटकती हुई फ्री होकर नीचे बेसमेंट तक पहुंच गई. गनीमत रही कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे के बाद लिफ्ट में मौजूद बच्चे सहम गए. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Ghaziabad video: गाजियाबाद कमिश्नरी के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई इलाके में हाईवे पर एक शराबी मोबाइल टावर पर चढ़कर ड्रामा करने लगा. वायरल वीडियो के द्वारा पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को समझा बुझा कर नीचे उतारा इसके बाद मामला शांत हुआ. युवक को टावर से उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. शराबी के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जन ने कलश यात्रा निकालने का जबरन प्रयास किया. धक्कामुक्की में एसीपी कुंवर अजय कुमार सिंह का गला पकड़कर घोंटने का प्रयास किया गया. विधायक के साथ उनके समर्थक भी शामिल थे, जिन्होंने पुलिस के साथ मारपीट की.
Roti me Thookne ka Video in Ghaziabad : गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना दिल्ली-मेरठ रोड स्थित नाज होटल की बताई जा रही है, जहां एक कर्मचारी रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में डालता हुआ नजर आ रहा है.
Ghaziabad/पीयुष गौड़: गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दूल्हा बंदूक से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक दुल्हन और दूल्हे दोनों द्वारा अपनी शादी में फायरिंग की गई. थाना मोदीनगर में बीती 19 फरवरी को सारा रोड पर आरके फार्म हाउस में दिल्ली से बारात आई थी. जिसमें आए बारतिया ने दूल्हे के हाथ में बंदूक थमा दी जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने फायरिंग की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हर्ष फायरिंग को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.
Ghaziabad Video: गाजियाबाद को बसाने वाले नवाब के वंशज कंगाल हो गए हैं. धोखाधड़ी के एक मामले में गाजियाबाद बसाने वाले नवाब गाजीउद्दीन के पांचवीं पीढ़ी के वंशज की प्रॉपटी कुर्क कर दिया गया. चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए थे. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने रमते राम रोड स्थित घर 'फिरदौस मंजिल' को कुर्क कर दिया.