Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस के नेता कैप्टन अजय यादव ने पार्टी की 2024 के चुनाव में हार के लिए राज्य प्रभारी दीपक बावरिया की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया है कि यदि बावरिया को यह जानकारी थी कि कांग्रेस किस तरह से चुनाव हार रही है, तो उन्होंने इसे पार्टी के हाई कमान को क्यों नहीं बताया.
Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले दिपक बाबरिया के पास आए मैसेज में साफ तौर पर लिखा हुआ था कि भाजपा कितनी सीटें जीतने वाली है. कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी और इनेलो और कितने आजाद उम्मीदवार जीतेंगे. इसके अलावा भी बहुत कुछ था.
असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा में AIMIM के चुनाव ना लड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने कहा- जब AIMIM ने हरियाणा में चुनाव ही नहीं लड़ा, तो मोदी कैसे जीत गए? ओवैसी ने कहा- यदि मोदी को हराना है, तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा.
हरियाणा के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अनिल विज ने हरियाणा चुनाव पर बात करते हुए कहा , ''राहुल गांधी की दिलचस्पी सिर्फ जलेबी में थी, चुनाव में नहीं... कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न हाथ से बदलकर जलेबी कर लेना चाहिए. हम उनकी हकीकत जानते हैं और इसलिए हम पहले दिन से कह रहे थे कि भाजपा जीतेगी...''
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "हरियाणा के चुनाव में जो अत्यधिक अप्रत्याशित हार रही है वो पार्टी के लिए केवल चुनौती नहीं है, बड़ा सदमा भी है.
Haryana Jammu Kashmir Election Results Update: अब बड़ी खबर में बात होगी कि बीजेपी हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर का सामना करते हुए कैसे तीसरी बार सत्ता तक पहुंच गई. इस सवाल का जवाब तलाशेंगे तो बीजेपी की असरदार रणनीति को समझेंगे. बीजेपी ने हरियाणा में बेहतरीन रणनीति बनाई. जमीन पर नेताओं ने जोरदार प्रचार किया. सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाया गया.
Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, हरियाणा चुनाव को के लिए पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन मौजूद रहे. इस बैठक के बाद अजय माकन ने माना कि आपसी मतभेद की वजह से हरियाणा में कांग्रेस की हार हुई. साथ ही कई अन्य वजहों को भी हार के लिए जिम्मेदार बताया.
Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर समीक्षा बैठक बुलाई गई है, जिसमें भूपेंद्र हुड्डा, पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अजय माकन, प्रताप सिंह बाजवा, प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को बुलाया गया है. हालांकि, इस बैठक में कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को नहीं बुलाया गया है.
हरियाणा के चुनावी नतीजों पर घमासान छिड़ गया है...हरियाणा में करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और चुनावी नतीजों पर आपत्ति जताई... कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पवन खेड़ा और अजय माकन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे. कांग्रेस नेताओं ने EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है...और EC के सामने हरियाणा से आई 20 शिकायतें रखीं है..कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से उन वोटिंग मशीनों को सील करने की मांग की है, जिनके खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है.
Rajneeti: हरियाणा चुनाव के बाद बदल रहे समीकरणों की. हरियाणा में बीजेपी की विजय हैट्रिक सिर्फ सत्ता में वापसी तक सीमित नहीं है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगा था. हरियाणा के नतीजों ने उस ज़ख्म पर मरहम लगाने का काम किया है, ब्रांड मोदी को बूस्टर डोज मिली है. वहीं कांग्रेस को अपने ही निशाने पर ले रहे हैं.
Taal Thok Ke: हरियाणा में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की हार के बाद नया सवाल खड़ा हुआ है. सवाल ये कि क्या पहलवानों की धरती ने बंटवारे की राजनीति को धूल चटा दी ? सवाल ये भी कि क्या हरियाणा के दंगल में मिली हार का खामियाजा अब कांग्रेस को महाराष्ट्र से यूपी विधानसभा उप-चुनाव तक भुगतना होगा. आज पीएम मोदी वर्चुअली महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और फिर लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को संदेश देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ हो चुकी है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ गया। जम्मू-कश्मीर चुनाव में भाजपा के लिए अच्छी बात यह रही कि हार कर भी उसके वोट प्रतिशत में इजाफा देखा गया।
Haryana चुनाव को लेकर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा, "अगर वे(कांग्रेस) चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं करते तो चुल्लू भर पानी में डूब मरें। जहां नतीजे तुम्हारे खिलाफ हों वहां EVM खराब है और जहां नतीजे तुम्हारे पक्ष में हों वहां EVM ठीक हैं।"
Haryana चुनाव के नतीजों को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "मैं हरियाणा चुनाव को भाजपा की जीत कम और कांग्रेस पार्टी की हार ज्यादा मानता हूं...मेरा यह मानना है कि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ते तो नतीजे अलग हो सकते थे..."
Ravneet Bittu News: ਰਾਜਸਥਾਨ ਤੋਂ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਜਿੱਤ ਮਗਰੋਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਾਇਨਾਸੋਰ ਵਾਪਸ ਆ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਬਿਲਕੁਲ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੀ।
Haryana चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जब कल तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है और वो भी प्रचंड बहुमत के साथ तो एक बात स्पष्ट है कि जो लोग एक पार्टी के विरोध में, देश के विरोध में झूठ परोसने का काम कर रहे थे आज उस सारे झूठे दृष्टिकोण को ध्वस्त करने का काम हरियाणा के लोगों द्वारा किया गया है...
Ravneet Bittu News: ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਹਾਰ ਮਗਰੋਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਾਇਨਾਸੌਰ ਵਾਪਸ ਆ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਬਿਲਕੁਲ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਸਿਰਫ਼ ਪਰਿਵਾਰ ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਬਹੁਤ ਅੱਗੇ ਚਲੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।
Haryana Election Results Update: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। उपचुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है, लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रेशर पॉलिटिक्स ने उसे झटका देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक- समाजवादी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन की अंतिम मुहर लगाए करहल सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इससे कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, जो पहले से ही उपचुनावों में सीट शेयरिंग को लेकर आगे बढ़ रही थी।
Haryana Election Result: बाल विकास मंत्री और भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने अपने जनादेश के जरिए बता दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है. एक बार फिर लोगों ने मोदी पर भरोसा किया और मोदी का जादू देखा गया.
Haryana Jammu Kashmir Election Results Update: हरियाणा में बीजेपी ने लगाई हैट्रिक...दिल्ली बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल...पीएम मोदी बोले- जनता ने खिलाया कमल...कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने की कोशिश का आरोप....हरियाणा में मिली बड़ी जीत के बाद BJP मुख्यालय से बोले पीएम मोदी...हरियाणा की जनता ने खिलाया कमल...गीता की धरती पर विकास की जीत...
हरियाणा में कांग्रेस जीत से पहले ही जलेबी खाने में जुटी रही..और हरियाणा वालों ने बीजेपी को जीत की जलेबी खिला दी ? बीजेपी ने सिर्फ जीत ही दर्ज नहीं की..बल्कि 2014 और 2019 के मुकाबले ज्यादा बड़ी जीत हासिल की है. 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटें जीती थीं । 2024 में इनमें से 27 सीटें रिटेन कर ली हैं । यानी मौजूदा हर 3 में से 2 सीट जीत ली है । इसके अलावा 22 नई सीटें भी जीतीं हैं.
क्रिकेट में एक पावर हिटर होता है । टी-20 में उसकी जरूरत या तो शुरू के ओवरों में या अंतिम ओवरों में पड़ती है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए ऐसे ही पावर हिटर साबित हुए । अंतिम ओवरों में उतरे और जबरदस्त पावर हिटिंग की । नतीजा आपके सामने है। बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार हरियाणा के दंगल में कांग्रेस को पटखनी दे दी ।