Indore Weather: मई के आखिरी हफ्ते में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है. मालवा निमाड़ में गर्मी का असर कम हुआ है. इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी के तेवर धीरे होना शुरू हो गए हैं.
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलना शुरू हो गया है. नौतपा के बीच कई जिलों में बारिश और आंधी तूफान की संभावना है. मालवा-निमाड़ के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है. वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. हालांकि यहां के तापमान में थोड़ा बदलाव आया है और तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 34 घंटे के दौरान यहां भी मौसम में बदलाव हो सकता है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन सकती है. मध्य प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर दिख रहा है. जिसके चलते तापमान भी बदलाव दिख रहा है.
MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कई जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी किया है. इंदौर और उज्जैन जिलों में भी हीट वेव चल रही है.
MP Weather: एमपी में गर्मी का कहर जारी है. नौतपा के दूसरे दिन लगातार उमस और गर्म हवाओं से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. एमपी में फिलहाल अधिकतम तापमान 43 डिग्री हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक जा रहा है. मालवा-निमाड़ में भी भीषण गर्मी जारी है. इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. जबकि उमस से अब ज्यादा परेशानी बढ़ रही है. फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्री मानसून एक्टिव होने में समय लग सकता है. ऐसे में गर्मी का कहर इस हफ्ते भी जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने एमपी के मालवा-निमाड़ अंचल में फिलहाल हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.
Indore Weather: इंदौर में इस बार नौतपा के दौरान ज्यादा गर्मी नहीं होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल सक्रिए नहीं दिख रहा है.
MP Weather Heat Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. नौतपा की शुरुआत से पहले ही सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. मौसम विभाग ने मालवा-निमाड़ में आने वाले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं की वजह से सूरज के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं. इंदौर और उज्जैन संभाग हीटवेव की चपेट में हैं. प्रदेश में कुछ दिनों तक लगातार हीट वेव चलने की वाली है. वहीं नौतपा के दौरान भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है.
MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. मंगलवार के दिन सुबह से ही पूरा प्रदेश तप रहा है. मालवा निमाड़ भी भीषण गर्मी की चपेट में है. इंदौर और उज्जैन संभाग के अधिकतर जिलों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है. आलम यह है कि कई जगहों पर सड़कें पिघल गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी के लिहाज से अगले तीन दिन बेहद अहम होने वाले हैं. राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने तापमान में बढ़ोत्तरी कर दी है. अभी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है. एमपी में फिलहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक चला गया है. जिससे सुबह 8 बजे से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Indore Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा तापमान बढ़ा हुआ है. इंदौर और उज्जैन जिले एमपी के सबसे गर्म जिलों में शामिल हैं.
MP Weather Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल से इंदौर तक अब तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है. यहां कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार हो गया है. ऐसे में मालवा-निमाड़ में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इंदौर, उज्जैन संभाग के कई जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. जिससे गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. वहीं रातें भी अब गर्म होना शुरू हो गई हैं. क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. सोमवार के दिन भी शाम के बाद कई जिलों में मौसम बदल गया है.
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम में फिर बदलाव दिखना शुरू हो गया है. मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. कई जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में यहां भीषण गर्मी की शुरुआत होती दिख रही है. तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद कई जिलों में लू चलने की संभावना बन रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है. इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम समेत कई जिलों में अब दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. वहीं खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पास बना हुआ है. ऐसे में यहां भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में शनिवार शाम से कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. सिवनी जिले में ओलावृष्टि हुई है.
MP Weather: एमपी में मौसम फिलहाल थोड़ा नरम बना हुआ है. जिससे गर्मी से राहत मिली हुई है. लेकिन आने वाले 2 से 3 दिनों में एक बार फिर से सूरज के तेवर तीखे हो सकते हैं.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती रही हैं. मौसम विभाग ने मालवा और निमाड़ अंचल में भी बुधवार के दिन तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है. इंदौर से उज्जैन तक तापमान फिलहाल 42 डिग्री तक चला गया है. एमपी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के पास बना हुआ है. जिससे अब रातों में भी गर्मी का असर दिख रहा है. मध्य प्रदेश में इस बार अप्रैल के महीने में भी गर्मी ने पिछले चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक सूरज के तेवर ऐसे ही तीखे होने वाले हैं. उज्जैन में भीषण गर्मी को देखते हुए चरक अस्पतालों में 10 बेड भी रिजर्व किए गए हैं. हीट वेव को लेकर खास सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है.
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. रविवार को हुई आंधी-बारिश के बाद सोमवार से एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में इसी तरह का बदलाव दिखेगा. इंदौर के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दिखी है. वहीं उज्जैन समेत आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. फिलहाल एमपी में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है. जिससे लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज दोपहर से शाम तक लगातार बदल रहा है. कई जिलों में शाम तक हल्की बारिश और आंधी की भी संभावना बनी है.
MP Weather Update Today: एमपी में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है. प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. इस बीच राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि मालवा और निमाड़ फिलहाल पूरी तरह से तप रहे हैं. यहां सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. इंदौर से उज्जैन तक तापमान 40 डिग्री को पार कर कर गया है. दोपहर के वक्त यहां सबसे ज्यादा गर्मी हो रही है. दोपहर के दौरान लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. क्योंकि भीषण गर्मी की वजह से लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शाम तक कुछ जिलों में मौसम बदला है. उज्जैन संभाग के रतलाम जिले में बूंदाबांदी शुरू हुई है. जबकि खरगोन में भी बारिश का मौसम बना है.
Heatwave Alert MP Weather: एमपी में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. मालवा-निमाड़ में गर्मी के तेवर सबसे ज्यादा तीखे दिख रहे हैं. इंदौर और उज्जैन एमपी में सबसे ज्यादा गर्म बने हुए हैं. यहां का तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है. कई जिलों में गर्मी के चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव करवा दिया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर और उज्जैन संभाग के साथ-साथ पूरे मालवा और निमाड़ अंचल में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में दोपहर के वक्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि गर्मी का असर अब दोपहर में सबसे ज्यादा हो रहा है.
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद एमपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. इंदौर उज्जैन एमपी के सबसे गर्म जिलों में शामिल हैं. यहां का तापमान 40 डिग्री तक चला गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और पश्चिम की तरफ से आ रही तेज गर्म हवाओं ने तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू कर दी है. जिससे गर्मी शुरू हो गई है. इंदौर से उज्जैन संभाग के कई जिलों में तापमान बुधवार को ही 42 डिग्री तक चला गया है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह से ही तेज धूप हो रही है. जिससे गर्मी का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है. एमपी के कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया है. हीट वेव का खतरा होने की वजह से लोगों को धूप में बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
Indore Ujjain Heat Alert: एमपी में बारिश आंधी का दौर खत्म होते ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो रही है. इंदौर से उज्जैन तक सोमवार को तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से तेज गर्मी लग रही है. रतलाम जिले में तो तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है. जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में एमपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है. वहीं लू चलने का अलर्ट भी कई जिलों में जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा मौसम गर्म दिख रहा है. 16 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में हीट वेव का असर शुरू हो जाएगा. मालवा निमाड़ में इंदौर और उज्जैन ही फिलहाल सबसे ज्यादा गर्म नजर आ रहे हैं. इंदौर में दोपहर तक तापमान 39.2 डिग्री तक चला गया. यहां दोपहर के बाद तेज गर्मी का एहसास शुरू हो गया है. मौसम विभाग का मानना है कि अप्रैल का आगे का महीना अब भीषण गर्मी से गुजरने वाला होगा. एमपी के पांच से ज्यादा जिलों तापमान सोमवार के दिन 40 डिग्री पार कर गया है.
Indore Ujjain Weather: एमपी में बारिश और आंधी तूफान का दौर थमने के बाद अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. इंदौर से उज्जैन तक तापमान में सबसे तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. यहां का पारा 4 से 5 डिग्री तक उछल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है. ऐसे में अब सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इंदौर, उज्जैन में तापमान 36 डिग्री से ऊपर चला गया है. दो दिनों में यहां लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. जबकि अब बारिश आंधी तूफान जैसी स्थिति फिलहाल नजर नहीं आ रही है. ऐसे में किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिली है. क्योंकि फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान बारिश और आंधी तूफान की वजह से हो रहा था. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है. एमपी में मालवा से निमाड़ तक 1 से 5 डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी दिख रही है. जहां निमाड़ अंचल सबसे ज्यादा तपने की संभावना बन रही है.
Indore Ujjain Weather: मध्य प्रदेश में अब गर्मी का दौर शुरू हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है. इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी अब मौसम साफ होना शुरू हो गया है. इंदौर के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. यहां मौसम पूरी तरह से साफ है. सुबह के वक्त तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और सुबह से धूप खिली हुई है. वहीं उज्जैन संभाग के तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी हुई है. गुरुवार को सभी जिलों में अच्छी धूप खिली है. मौसम विभाग का कहना है कि अब एमपी में गर्मी की शुरुआत होगी और मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो जाएगा. आज दोपहर के बाद भी मौसम साफ दिख रहा है.
Indore Ujjain Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है. राज्य के 18 से ज्यादा जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी बदले हुए मौसम का असर दिख रहा है. यहां के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई. मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानि तीन चक्रवात सिस्टम एक्टिव हैं. जिसके चलते बारिश और आंधी की संभावना बनी है. उज्जैन संभाग के ज्यादातर जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. वहीं इंदौर में सुबह से धूप खिली हुई है. लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से यहां तेज गर्मी का असर नहीं दिख रहा है. फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उज्जैन में दोपहर के बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि की संभावना है.
Indore Ujjain Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है. जिससे राज्य में अगले 3 दिनों तक बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. आंधी-बारिश के नए सिस्टम का असर इंदौर और उज्जैन संभाग पर भी दिखने वाला है. यहां भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. आईएमडी ने भी राज्य में आने वाले 72 घंटों में बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान चलने की संभावना जताई है. इंदौर में मौसम फिलहाल साफ है और यहां सुबह से धूप भी खिली हुई है. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर के बाद मौसम में बदलाव दिख सकता है. वहीं उज्जैन संभाग में भी कई जिलों में सुबह से बादलों की लुका छिपी जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में बारिश हो सकती है. इंदौर संभाग के कई जिलों में मौसम बदल गया है. यहां बादलों के छाने का असर दिख रहा है. एमपी में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है. जहां बारिश की शुरुआत हो सकती है. एमपी के कई जिलों में दोपहर से अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है.
Indore Ujjain Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बारिश, आंधी और तूफान की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने सोमवार को 20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया है. इंदौर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर जिलों में भी मौसम में बदलाव दिख रहा है. एक नया टर्फ सक्रिय होने की वजह से एमपी में बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है. कई जिलों में सुबह के वक्त मौसम में बदलाव दिख रहा है. सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर और शाम तक बादल छा जाते हैं. वहीं तापमान में नमी होने की वजह से फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है. अभी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव दिखने वाला है.