केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह में बीजेपी की परिवर्तन सभा में जमकर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि "...यहां सिर्फ़ सरकार या मुख्यमंत्री का परिवर्तन नहीं करना है, बल्कि गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के जीवन में परिवर्तन की यात्रा है। इस सरकार ने झारखंड के युवाओं, पिछड़ों, दलितों, माताओं-बहनों और आदिवासियों के साथ अन्याय किया। मैं गिरिडीह में लोगों से हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और कमल के फूल (भाजपा) की सरकार लाने के लिए कहने आया हूं।"
झारखंड के पलामू जिले में ग्रामीण बैंक की लामी पतरा ब्रांच में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपराधियों ने धावा बोलकर छह लाख रुपए लूट लिए. लूटपाट के बाद अपराधियों ने बैंक के सभी कर्मियों को बाथरूम में बंद कर लिया और आराम से भाग निकले.
देवघर में शुक्रवार को बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पहली बार झारखंड आए प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता ने कहा, “मुझे झारखंड आने से रोकने की कोशिश की कई. यहां की सरकार परमिशन नहीं दे रही थी.
Jharkhand News In Hindi: झारखंड में आज से आगामी बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस दौरान हंगामा हो सकता है.
Ranchi News in hindi: झारखंड के हजारीबाग में कथित रूप से प्रलोभन देकर मतांतरण कराने को लेकर हंगामा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें तीन महिलाएं भी हैं.
Ranchi News In Hindi: सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के मुख्य द्वार पर कोल मजदूरों ने जमकर बवाल काटा है. इस दौरान मजदूरों ने सड़क पर जाम लगा दिया. मजदूर किसी को भी आने नहीं दे रहे हैं.
Caste Census in Jharkhand: झारखंड की सरकार ने राज्य में जातीय जनगणना कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. सीएम चंपई सोरेन ने कार्मिक विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं. विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा.
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में खलिहान में सो रहे एक किसान को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. यह घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर टोला जयबिगहा गांव की है.
Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू के मेदिनीनगर शहर के नावाहाता में महिला को गोली मारने के मामले सामना आया है. इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. CCTV में महिला को गोली मारने वाला संतोष भागते हुए नजर आ रहा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही गांव से रमकंडा पुलिस ने एक 14 वर्षीय किशोर का कब्र से नरकंकाल बरामद किया गया है. बरामद किये गये नरकंकाल को पुलिस ने जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिये रांची भेजा गया.
Jharkhand News: किसान मोर्चा और मजदूर संघ के समर्थन में उतरे गैर भाजपा राजनीतिक दलों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. इसको लेकर रांची में भी मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. रांची के बिरसा मुंडा बस स्टैंड पर सुबह से ही बसें खड़ी है, लेकिन सवारी नहीं आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में संदेशखाली हिंसा मामले की भाजपा की उच्च स्तरीय कमेटी जांच करेगी.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने मणिपुर से लेकर मुंबई के सफर का आगाज बीते दिनों कर दिया है. इसी कड़ी में झारखंड में भी न्याय यात्रा के तहत विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए राहुल गांधी नजर आए.
आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो चतरा पहुंचे. इस दौरान वे प्रतापपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित पंचायत सह ग्राम प्रतिनिधि महासम्मेलन में भाग लिए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार पार्ट 2 की सरकार है. मधु कोड़ा के नेतृत्व में बनी सरकार पार्ट वन थी.
राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गाज गिराने वाली है. इसको लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. रांची पुलिस ने बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे तकरीबन 150 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा कर दी है.
देवघर के डीएवी स्कूल मोड़ के समीप बस से टक्कर लगने से स्कूल जा रही है एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल बच्चों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है जिसमे एक बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
Crime News: तकनीक के इस दौर में लोग कई बार साइबर ठगी का शिखर हो जाते है. साइबर क्रिमिनल फेक आईडी से लोगों से मांग कर चंपत हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही बोकारो बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के साथ हुआ है.
Ranchi News: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (Governor C.P. Radhakrishnan) ने कहा है कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी को लेकर राजभवन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. हेमंत सोरेन राजभवन खुद इस्तीफा लेकर पहुंचे थे.
विधायक और जेएमएम नेता सीता सोरेन ने कैबिनेट विस्तार और झारखंड की राजनीति में ताजा घटनाक्रम पर ज़ी मीडिया से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि हमने अपना बहुमत साबित कर दिया है और अब हमारा ध्यान आगे के काम पर है. कैबिनेट विस्तार और अपने पोर्टफोलियो के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी जो तय करेगी हम उस पर कायम रहेंगे, हमारी कोई इच्छा नहीं है लेकिन अगर मुझे मंत्री पद मिलता है तो मुझे भी एक विभाग मिलेगा. हमें जो भी विभाग मिलेगा हम अच्छा काम करेंगे और सभी हमारी प्रशंसा करेंगे.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले में अलग अंदाज में दिखी. राहुल गांधी ने न सिर्फ साइकिल पर कोयला लादकर ले जा रहे मजदूरों का दर्द जाना, बल्कि साइकिल पर लदे कोयले का वजन भी खुद महसूस किया. दरअसल, रांची जा रहे राहुल गांधी ने रामगढ़ में अपने रोड शो के दौरान एनएच/33 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर साइकिल पर 200 से 250 किलो वजन का कोयला ले जा रहे लोगों को देखा, तो वह अपने काफिले से नीचे उतरे और उन लोगों का से मिले.
झारखंड की राजनीति पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि बहुमत चंपई सोरेन के साथ है. दुख की बात है कि बहुमत की सरकार बनने से रोकने की कोशिश की गई. ऐसा लगता है कि बीजेपी को हारने का डर है और इसीलिए वह ये सब कर रही है. जानिए और क्या कहा कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने.
फ्लोर टेस्ट के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा से बाहर निकले. झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद वापस ईडी कार्यालय लाया गया. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने विधानसभा से बाहर निकलते ही प्रतिक्रिया दी.