Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर सीएम नीतीश कुमार इन दिनों 'आंख मिचौली' का खेल खेलने में लगे हैं. वे अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान जिसके कंधे पर हाथ रख रहे हैं, उसे ही वही अगले सीएम के तौर प्रोजेक्ट हो जाता है. मुख्यमंत्री अब तक सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और ललन सिंह के साथ ऐसा कर चुके हैं. अब देखना यह होगा कि अगला सीएम कौन होगा?
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने संविधान पर खतरे, लोकतंत्र को समाप्त करने और तानाशाही बढ़ने का आरोप लगाया.
Karpoori Thakur 102nd birth anniversary: आज 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वे सदैव स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे.'
Bihar News Today Highlights: आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती है. इस मौके पर सीएम नीतीश ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की. वही, एक बार फिर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है.
Karpoori Thakur Birth Anniversary: बिहार में पिछड़े वर्ग से आने वाले दो नेता कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव बिल्कुल अलग-अलग विचारधारा के हैं. दिवंगत पत्रकार संकर्षण ठाकुर के मुताबिक, कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व लगभग स्कूल के हेडमास्टर की तरह था. वहीं लालू यादव का सार सिर्फ अवसरवाद था. उनके पास ना तो विचारधारा का समय था और न ही दृष्टि के लिए. कर्पूरी ठाकुर की तुलना में वे अबौद्धिक मानसिक रूप से सुस्त थे, लेकिन आविष्कारशील थे और कभी-कभी दिलचस्प लगते थे. वह कर्पूरी ठाकुर के प्रिय छात्र शायद ही हो सकें, लेकिन पिछली सीटों पर बैठने वाले चतुर शरारती छात्रों के योग्य जरूर होते.
PM Narendra Modi in Bihar: पीएम नरेंद्र मोदी के कर्पूरी ग्राम पहुंचने पर कर्पूरी ठाकुर की पोती अमृता कुमारी भावुक हो गईं. उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर खास बता कही है.
Union Home Minister Amit Shah: अमित शाह ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक न्याय और पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात होती है, तो भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी का नाम सदैव सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने कहा कि उनका जीवन एक सच्चे जनसेवक के रूप में युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा.
Bagaha News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा के चौतरवा में पूर्व मुख्यमंत्री,भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. नाई समाज की ओर से जननायक की जयंती पर ढोल, नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली गईं. इसके साथ ही मंच से विधानसभा चुनाव में नाई समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी मांग उठी. नाई समाज की ओर से जयंती के बहाने एकजुट होकर हुंकार भरा गया.
Karpoori Thakur News: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर विपक्ष का खेल ही बिगाड़ दिया था. इंडिया ब्लॉक ने जहां पड़ोसी राज्य यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं बिहार में एनडीए का पलड़ा भारी रहा.
Karpoori Thakur: उपराष्ट्रपति ने कहा कि ठाकुर ने सुनिश्चित किया कि शिक्षा उन लोगों के लिए सुलभ हो जो ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर थे. उन्होंने कहा कि ठाकुर ने मैट्रिक (दसवीं कक्षा के) पाठ्यक्रम से अंग्रेजी को अनिवार्य विषय के रूप में हटा दिया. उपराष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक रूप से हाशिए पर पड़े लोगों और दलित वर्ग के लिए आरक्षण की स्थिति तैयार करने में उनके प्रयास महत्वपूर्ण थे.
Bihar Politics: चुनावी मौसम में बिहार का हर दल खुद को जननायक की राजनीतिक विरासत का असली उत्तराधिकारी साबित करने में जुटा हुआ है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार से लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी है.
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को भी अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा. यादव ने पूछा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो कहा है, क्या वे उससे सहमत हैं या नहीं. उन्होंने दावा किया कि जब कर्पूरी जी पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो राज्य में सभी पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ मिला, चाहे वे किसी भी धर्म के हों.
Bihar Politics: पटना में बीजेपी मीडिया सेंटर में बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. डॉ. भीम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने जाने के उपलक्ष में प्रेस कांफ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद ने कहा- 'बिहार के लिए गौरव का विषय है. इस सम्मान के लिए नरेंद्र मोदी के प्रति पूरा बिहार आभार प्रकट करता है'. इसके आगे बीजेपी राज्यसभा सांसद ने क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है. इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कर्पुरी ठाकुर की जिंदगी कैसी थी और उनका राजनीतिक करियर कैसा था?
Karpoori Thakur Bharat Ratna: राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में कुल विभूतियों को सम्मानित किया गया. इनमें बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भी मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया. देखें वीडियो.
Karpoori Thakur: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है. ये पुरस्कार उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति से लिया. इसके अलावा चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उनका ये पुस्कार उनके पोते जयंत सिंह ने लिया. देखिए वीडियो.
News 100: नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं. दरअसल आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन होगा। देश की कई महान हस्तियों को भारत रत्न से नवाजा जाएगा। बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न दिया जाएगा। जिसे लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. वहीं नीतीश कुमार आज भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
Lok Sabha Election 2024 Samastipur Seat: समस्तीपुर लोकसभा सीट का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. बता दें कि यह जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि भी है. कुछ लोगों का मानना है कि इसका पुराना सोमवती था जो बदलकर सोम वस्तीपुर और फिर बदलकर समस्तीपुर कर दिया गया था. इस सीट पर आज तक बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई है. हालांकि 2014 और 2019 के मोदी लहर में यह सीट एनडीए के सहयोगी पार्टी एलजेपी के खाते में गई थी. तब दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यहां से अपने छोटे भाई रामचंद्र पासवान को उतारा था. उसके बाद वे दोनों बार जीतकर संसद पहुंचे.
PM Modi Speech Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान बिहार के औरंगाबाद में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कर्पूरी ठाकुर का जिक्र किया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा- 'कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना पूरे बिहार का सम्मान है'. इसके आगे उन्होंने क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
केंद्र सरकार ने बीते 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनको मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. जिसकी खुशी परिवार के सदस्यों ने कुछ इस तरह बयां की. देखिए वीडियो...
पीएम मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिन्हें पिछले महीने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. पीएम ने मुलाकात के बाद कहा, 'भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिवार के सदस्यों से मिलकर बहुत खुशी हुई. कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.' जानिए कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या कहा.
Bharat Ratna Karpuri Thakur: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता रामनाथ ठाकुर के साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की.