Who is Madan Sahni: मदन सहनी अति पिछड़ा वर्ग (EBC) समाज से आने की वजह से वह पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नेता बन गए. वह जदयू के लिए सामाजिक समीकरणों को साधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
Patna News: बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा दिया गया है. इसको लेकर मंत्री मदन सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है.
बिहार के दरभंगा में फर्जी रैयती खतियान बनाने का मामला जी बिहार-झारखंड ने उजागर किया. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इसकी तारीफ की और जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.
Darbhanga News: दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 170 करोड़ रुपये की लागत वाली कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ. कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा और स्थानीय विधायक मदन साहनी मौजूद थे.
Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने हाल ही में एक बयान में प्रशांत किशोर, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. वहीं राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भी निशाना साधा है. मंत्री ने राजद पर हमला बोलते हुए 2025 में समाप्त होने की भविष्यवाणी भी की.
बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने जी मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा सफल नहीं होगी और वे जल्दी ही ऊबकर वापस लौट जाएंगे. मंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की समस्याओं पर गंभीर नहीं हैं. पेपर लीक पर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए मदन सहनी ने कहा कि विपक्ष को यह बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि बिहार में सबसे ज्यादा रोजगार देने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है. मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की योजनाओं से बिहार में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और वे देश में अलग पहचान रखते हैं.
बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने जी मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव के जातिगत जनगणना के बयान पर प्रतिक्रिया दी. मंत्री मदन साहनी ने कहा कि बिहार में जातिगत जनगणना पहले ही हो चुकी है, और अब लालू यादव को कांग्रेस शासित राज्यों में भी यह जनगणना करानी चाहिए. बढ़ते अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री मदन साहनी ने कहा कि अपराध बिहार ही नहीं, अन्य राज्यों में भी होते हैं, लेकिन बिहार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाता. उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर रोक लगाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.
Madan Sahni On JDU Meeting: जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी भी दिल्ली पहुंच चुके है. इससे पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों को बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि- 'बैठक में कुछ अच्छे निर्णय लिए जाएंगे'. देखें वीडियो.
मस्जिद और मदरसे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए बयान पर बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री को ऐसा नहीं कहना चाहिए. सभी धर्म और संस्थान का सम्मान है. वहीं अररिया पुल मामले पर मदन सहनी ने कहा कि बहाना नहीं चलेगा. मदन सहनी से खास बातचीत की जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने.
मंत्री मदन साहनी ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की NDA बढ़त बनाये हुए है. एक घंटे बाद NDA निश्चित रूप से 400 का आंकड़ा पार करेगा. खास कर बिहार में विपक्ष का जो तूफानी दौरा चल रहा था, वह तूफान में ही उड़ जाएंगे. मंत्री मदन सहनी ने आगे कहा कि मुकेश साहनी से हिसाब मांगा जायेगा की जो हेलीकाप्टर से दौरा किया और जिस भरोसे पर आपको दौरा कराया गया उसपर खड़े नहीं उतरे. जानिए मंत्री मदन साहनी ने और क्या कहा.
Madan Sahni Exclusive Interview: बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी से ज़ी बिहार झारखंड ने खास बातचीत की है. बातचीत में उनसे सवाल किया गया कि बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं. तो शिक्षकों को स्कूल क्यों बुलाया जा रहा है? इस सवाल के जवाब में मदन साहनी ने कहा- 'केके पाठक इसका बेहतर जवाब दे सकते हैं. आखिर छात्रों की गैर मौजूदगी में शिक्षकों का क्या काम स्कूल में बच जाता है. इस पर बेहतर प्रकाश के के पाठक ही डाल सकते हैं'. इसके आगे मदन साहनी ने ज़ी बिहार झारखंड से खास बातचीत में क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव किम जोंग का नाम खुद के लिए ले रहे होंगे। मदन साहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव को मन मजबूत करके रखने की जरूरत है, ताकि चार तारीख के बाद उन्हें ज्यादा दुख न झेलना पड़े. मदन साहनी ने कहा कि किम जोंग की जरूरत तेजस्वी यादव को है. एनडीए में ना नेताओं की कमी है ना नियत की कमी है. एनडीए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जैसे नेता हैं.
Bihar cabinet: नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को अपनी सरकार का पूर्ण कैबिनेट विस्तार किया. इस विस्तार में 21 मंत्री शामिल हैं, जिनमें से 9 मंत्री पहले से ही थे. अब बिहार में कुल 30 मंत्री हैं, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. नीतीश कुमार के कैबिनेट में कई नए चेहरे भी हैं, लेकिन 5 मंत्री ऐसे हैं जो पिछले 10 साल से ही उनकी हर कैबिनेट में रहे हैं. चाहे सरकार किसी भी दल के साथ बनी हो, यह विस्तार हो गया है.
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ने हर बार उन पर भरोसा जताया है, इसलिए इस बार भी उन्हें काम करने का मौका मिलेगा. एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा और इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. मदन सहनी ने कहा कि जब तक वे मंत्री हैं, विभाग में कई मील के पत्थर स्थापित किये गये हैं. इसलिए इस बार भी मौका मिला तो मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विभाग तेजी से काम करेगा.
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने ज़ी मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन में सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल से मुलाकात की. मदन सहनी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शैक्षणिक कार्यों और शैक्षणिक नीतियों को लेकर आज राज्यपाल से मुलाकात की है. मदन सहनी के मुताबिक दोनों की मुलाकात का कोई और मतलब निकालना उचित नहीं है.
MP CM Mohan Yadav Bihar Tour: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बिहार दौरे को लेकर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी के आने से महागठबंधन के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी इंडिया गठबंधन का केवल संयोजक नहीं बल्कि गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाना चाहिए. यह विचार बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल में उनके सहयोगियों ने रखे.
Bihar News: मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को ऊंचाई तक ले जाने का काम किए हैं. इसलिए जो लोग हैं उनके कामों को देखकर प्रसन्न हैं और संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चाहते हैं नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें.
Madan Sahni News: बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने शनिवार (9 सितंबर) को कहा कि नई दिल्ली में चल रहा जी20 शिखर सम्मेलन समय की बर्बादी है.
एनडीए की बैठक पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने निशाना साधा है. मदन सहनी ने कहा कि बीजेपी के साथ जो पार्टियां जा रही हैं, उनका कोई जनाधार नहीं है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने समाधान यात्रा ( Samadhan Yatra ) के दौरान पूरे बिहार का दौरा किया.. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से डायरेक्ट बातचीत की...उनकी समस्या शिकायत और मांग को सुना...BJP इस यात्रा पर सवाल खड़े कर रही थी...इस दौरान सैकड़ों आवेदन मिले हैं...अब बिहार की सरकार उस आवेदन पर एक्शन में दिख रही है...नीतीश कैबिनेट ने लगभग 500 करोड़ रुपए की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी है...देखिए पूरी रिपोर्ट...
जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा नेता और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी की पदयात्रा आज संपन्न हो गई. वो पिछले 7 दिनों से वे पद यात्रा पर थे. अतिपिछड़े को एससीएसटी में शामिल कराने को लेकर बिहार में पदयात्रा कर रहे थे.