Panna News: एमपी के पन्ना जिले में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक कुआं धंसने से उसमें पांच मजदूर दब गए. सभी की मौत की जानकारी सामने आई है.
Panna News-पन्ना में 7 महीने पहले हुए मां-बेटे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलाझा दिया है. पुलिस ने 17 सितंबर 2025 को हुए इस हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला की हत्या करने बाद दुष्कर्म किया था और 5 साल के बच्चे की भी हत्या कर दी थी.
Notice Issued To Retired Teacher: पन्ना में शिक्षा विभाग एक गजब का कारनामा सामने आया है. 4 महीने पहले रिटायर हो चुके प्राचार्य रामरवि अहिरवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ जारी किया है.
Panna Jeetu Patwari News: पन्ना जिले में कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रूंज और मजगवां डैम परियोजनाओं से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए.
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कई बार एक गलती की वजह से किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आते हैं और उन्हें अपने हक के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से आया, जहां एक किसान अपने अधिकार की लड़ाई में लगातार 2 साल से जूझ रहा था, फिर Zee Helpline उसकी आवाज बनी और राहत दिलाई.
Panna Land Dispute: पन्ना जिले में श्री रामसिया मंदिर को दान में दी गई करोड़ों की जमीन के अवैधानिक तरीके से बेचे जाने का मामला सामने आया है. जांच में पाया गया कि मंदिर ट्रस्ट की इस संपत्ति को प्रबंधक द्वारा नियमों के खिलाफ बेच दिया गया और बाद में इसका नामांतरण भी कर दिया गया.
Panna News: पन्ना के धाम इलाके में एक हिंसक बंदर ने अचानक 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी बंदर ने उनके हाथ का मांस नोच लिया.
Panna News: पन्ना के अमनगंज में निर्माण कार्य के दौरान करंट के चेपट में आने से मिस्त्री पुष्पेंद्र कोरी की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई.
Panna News-पन्ना जिले के मडला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 39 पर बड़ा हादसा टल गया. यहां पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित भैरव घाटी पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया. गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही ड्राइवर और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
Panna News-पन्ना में एक घर में आग लगने की वजह से बुजुर्ग महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया. दंपती अपने खेत के पास बने घर में सो रहे थे, इस दौरान आग लग गई. महिला के बेटे ने हादसे को लेकर आशंका जताई है, यह किसी असामाजिक तत्व की करतूत हो सकती है.
Panna News-पन्ना में ऑनलाइन गेम में डूबे कर्ज को चुकाने के लिए एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर चोर बन गया. नागौद-खजुराहो रेलवे प्रोजेक्ट के तहत रेलवे स्टेशन पर रखे 15 लाख रुपए के सामान को इंजीनियर ने चोरी किया था. पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
Panna News-पन्ना में छात्रावास की छात्राओं ने खराब खाने की शिकायत को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया. छात्राओं ने शिकायतों का समाधान न होने के बाद स्थानीय शिव मंदिर पहुंचकर भगवान के चरणों ने अपना शिकायती आवेदन रखा. मंदिर की चौखट पर गुहार लगाती इन छात्राओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं.
Panna Forest Guard: पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पन्ना के वनरक्षक जगदीश प्रसाद अहिरवार के नाम का जिक्र किया. वहीं उन्होंने 130 औषधीय पौधों की जानकारी संजोय रखने के काम की सराहना की. आइए जानते हैं, जगदीश प्रसाद के बारे में.
Panna News-पन्ना टाइगर रिजर्व में एक सात साल के मासूम बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला. तेंदुआ बच्चे को पकड़कर पेड़ पर ले गया और यहां इसका सिर धड़ से अलग कर दिया. बच्चे का शव क्षत-विक्षत शव और उसका सिर पेड़ के नीचे मिला. घटना जारधोभा गांव की है.
Panna News-पन्ना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड मोहम्मद बशर को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. यह शातिर ठग चीन में बैठे साइबर अपराधियों के संपर्क में था और टेलीग्राम के माध्यम से टास्क बेस्ट इनकम और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था. पुलिस जांच में आरोपी 40 बैंक खातों से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जिसके खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं.
Panna News: पन्ना में खाद की किल्लत से गुस्साए किसानों ने पन्ना और सतना को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 39 पर देवेंद्रनगर के पास चक्काजाम कर दिया.सैकड़ों किसानों ने अपने ट्रैक्टर और ट्रेलर सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया.
Panna Tenant Love Affair Case: पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में किराएदार से पत्नी के प्रेम संबंधों से आहत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है.
Panna News: पन्ना के दहर मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला. चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से जहां लालजी सरकार की मूर्तियां थीं, मुकुट, कीमती गहने और दान पेटी चुरा ली. यह घटना तब सामने आई जब सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे.
Panna News: पन्ना में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन के बाद एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. कटनी से आई आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी लड़कियां दूषित भोजन के कारण बीमार पड़ गईं.
Panna News: पन्ना जिले में एक जंगली सियार ने घर में सो रही 3 माह की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया. बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर उसकी मां ने अविश्वसनीय साहस दिखाया.
MP News: पन्ना ने एक और किसान की किस्मत चमका दी है. खजुराहो निवासी किसान को 3.39 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ है. हीरे की कीमत लाखों में है. किसान को सात महीने के अंदर ही बेशकीमती हीरा प्राप्त हुआ है.
Rags to Riches Journey in MP: पन्ना के दो दोस्तों की मेहनत और किस्मत से रातों रात उनकी जिंदगी बदल दी. आर्थिक संकट से जूझ रहे सतीश और साजिद को 15.34 कैरेट का हीरा मिला, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है. दोनों अब सबसे पहले अपनी बहनों की शादी कराएंगे और फिर व्यापार मजबूत करेंगे. साजिद और सतीश की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है.