अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा स्कैम मामले में रोहिणी आचार्य ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- FIR में छोटे नामों की भीड़ है. असली चपत लगाने वाले चंपत राय और अन्य ट्रस्टियों पर एफआईआर दर्ज नहीं होना महज संयोग है या बड़े नामों, असली गुनहगारों को बचाने की रणनीति?
संजय यादव को लेकर एक बार फिर रोहिणी आचार्य के तीखे तेवर देखने को मिले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'विधायक जिस संजय यादव को राजद को ट्रांसफॉर्म करने का क्रेडिट दे रहे हैं, उसने तो राजद को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया.'
बिहार MLC चुनाव में RJD से सुनील सिंह ने पर्चा भरा है. उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का आभार जताते हुए उन्होंने साफ कहा कि सदन में संख्या बल चाहे जो हो, वे गरीब किसानों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे.
Rohini Acharya: मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रोहिणी आचार्य ने लिखा कि आज गांधी मैदान में होने जा रहा चाचा जी के राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान.
Rohini Acharya on CM Samrat Chaudhary: रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन में खुद पर हो रहे पर्सनल अटैक पर तिलमिलाते दिखे. मगर, ये भूल गए कि कैसे उन्होंने एक बेटी की तरफ से अपने पिता को किडनी दिए जाने पर बेहद ही ओछी टिप्पणी की थी. मुख्यमंत्री को शायद ये भी भान नहीं है कि राजनीतिक-सार्वजनिक जीवन में पर्सनल जैसा कुछ विशेष नहीं होता, सब कुछ पब्लिक के स्कैनर पर होता है और दाखिल हलफनामे के माध्यम से पब्लिक डोमेन में भी होता है, जहां गड़बड़ी होती है, वहां सवाल उठता है और सवाल उठना-उठाना लाजिमी भी है.
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, 'भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल में चुनाव आयोग सारी हदें लांघ गया हैं. साथ ही, रोहिणी ने SIR को लेकर भी बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा है.
राज्यसभा निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (सोमवार, 30 मार्च) विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे पर राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा तीखा अटैक किया है. रोहिणी ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.
Rohini Acharya Post: LPG सिलेंडर की किल्लत को लेकर रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार से पूछा कि सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?
Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान करने पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं. आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हकदार हैं.
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री जी की आदत बन चुकी है. मुख्यमंत्री जी के पिछले कुछ वर्षों के बयानों - वक्तव्यों पर गौर करने से ये स्पष्ट होता है कि वो महिलाओं के प्रति मानसिक - वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं और उनके द्वारा महिला सम्मान को लेकर कही जाने वालीं बातें महज राजनीतिक व् चुनावी दिखावा हैं.'
Bihar Budget 2026: बिहार बजट को लेकर रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर लिखा, डबल-इंजन वाली सरकार के नीति - निर्धारकों को शायद ये भान नहीं है कि विकास का पीटा जाने वाला झूठा ढिंढोरा भी जल्द ही दम तोड़ देगा, यदि लोगों को हक के रूप में बुनियादी सेवाएं नहीं मिलीं , गैर-बराबरी की खाई कम नहीं हुई और श्रम-शक्ति का पलायन यूंही जारी रहा तो...'
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया. लेकिन बिहार के लिए कुछ खास ऐलान नहीं किया. इस पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, 'पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा ही है बजट.
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके करीबियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पार्टी की चुनावी हार के लिए तेजस्वी के सलाहकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे 'साजिशकर्ताओं' का कब्जा बताया. दूसरी तरफ, आरजेडी प्रवक्ता ने तेजस्वी के नेतृत्व का बचाव करते हुए इसे परिवार का निजी मामला करार दिया है.
Bihar Politics: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तेजस्वी यादव की नियुक्ति के बाद परिवार के भीतर कलह और बढ़ गई है. उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तीखे प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी अब "बाहरी साजिशकर्ताओं" और "आयातित गुरुओं" के हाथ की कठपुतली बन गई है. उन्होंने चुनाव में मिली हार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई न होने और समीक्षा रिपोर्ट को दबाने पर भी सवाल उठाए हैं.
Rohini Acharya News: रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- सियासत के शिखर पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए -घुसपैठ' को उनके हाथों की 'कठपुतली बने शहजादा' की ताजपोशी मुबारक. उनके इस ट्वीट ने एक बार फिर से लालू परिवार में मतभेद को सार्वजनिक कर दिया है.
Rohini Acharya On Tejashwi Yadav: रोहिणी आचार्य ने लिखा कि जन-जन की पार्टी की असली कमान फांसीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों-साजिशकर्ताओं के हाथों में है, जिन्हें लालूवाद को तहस-नहस करने के टास्क के साथ भेजा गया है. रोहिणी आचार्य के इस ट्वीट से एक बार फिर से लालू परिवार में तेजस्वी यादव को लेकर घमासान सामने आ गया है.
रोहिणी आचार्य ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सारण में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और पटना में एक युवती को जिंदा जलाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए.
पटना में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर मचे बवाल के बीच रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल और शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुई वारदातों को लेकर उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत और अब परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया.
Patna NEET Student Death Case: पटना नीट स्टूडेंट मौत मामले में रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'पूछता है बिहार, कब होंगे आरोपी गिरफ़्तार?'
Rohini Acharya Post: रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी 'खुद' आत्म - मंथन ' करने और जिम्मेदारी लेने की है.'
Rohini Acharya Post: रोहिणी आयार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गयी बड़ी विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती.'
Rohini Acharya on Khagaria Girl Rape Case: खगड़िया में 4 साली की मासूम बच्ची के साथ रेप मामले पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से अपील किया कि बलात्कार की घटनाओं की त्वरित रोकथाम के लिए एक विशेष प्रशासनिक व्यवस्था और कोषांग की शुरुआत की जाए.