Traffic Police: दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 10 ऐसे रास्तेकी पहचान की है, जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है. पुलिस ने इन जगहों की लिस्ट दिल्ली सरकार को भेजकर जल्द समाधान की मांग की है.
एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यह मामला एक सफेद रंग की चमचमाती महिंद्रा थार और ट्रैफिक पुलिस के बीच का है. बीच सड़क पर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि थार मालिक को लेने के देने पड़ गए.
Campaign against drink and drive in UP: उत्तर प्रदेश में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया है. सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने विशेष 'ड्रंक एंड ड्राइव' अभियान चलाया. यातायात निदेशालय ने शनिवार-रविवार को दो दिन लगातार विशेष अभियान चलाया. ये कार्रवाई यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर हुई है. 2,654 चालकों का चालान किया गया. यूपी में शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ दो दिन में ढाई करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला गया है. अभियान में कुल 70 हजार के लगभग वाहनों की जांच की गई.
मुंबई के वर्ली इलाके में एक तरफ प्रदर्शन का शोर था, तो दूसरी तरफ एक महिला की नाराजगी खुलकर सामने आ रही थी. यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि जनहित के मुद्दों पर होने वाले आंदोलनों और आम जनता की परेशानियों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए.
Delhi Traffic Police: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है. बढ़ते हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.
Noida Traffic Police: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ये बदलाव कांशी राम की जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अगर नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास जाम लगता है
Delhi News: दिल्ली के तिमारपुर से आज सुबह करीब 8:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक शख्स हाई टेंशन पोल पर चढ़कर आ त्महत्या करने की कोशिश कर रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिंटू शराब के नशे में था और नीचे खड़े लोगों की अपील के बावजूद पोल से उतरने को तैयार नहीं था.
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. न्यू रोहतक रोड पर मेंटेनंस का काम चलने के कारण 31 जनवरी तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
Gurugram News: गुड़गांव में गाड़ी चलाने वालों के लिए सख्ती होने वाली है, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस अब शहर में एंट्री से पहले ही वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी.पिछले हफ्ते DGP ओ.पी. सिंह ने निर्देशों देते हुए ये स्पेशल चेकिंग ड्राइव शुरू की.
Driver Afzal and Haneef fined for no Fault: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और अमरोहा के दो चालकों हनीफ और अफज़ल के पास ट्रैफिक रूल तोड़ने का ऐसा चालान भेजा गया, जो गलती उन दोनों ने की ही नहीं थी, और न ही ऐसी गलती की जा सकती है. फिर भी ऐसा चालान आने से दोनों परेशान है. एक ने जहाँ आला अधिकारियों से शिकायत की वहीँ दूसरे ने इस अनुभव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.
Ghaziabad News: गाजियाबाद ट्रैफिक ने एक कड़ा कदम उठाया है. 15 नवंबर से नगर निगम की नई व्यवस्था इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू किया जाएगा. इसके तहत नगर निगम ने शहर के 41 चौराहों और सड़कों पर स्मार्ट कैमरे लगाए हैं. अब चलाना आपके मौबाइवल पर आ जाएगा.
No Helmet-No Fuel Campaign: गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस "नो हेलमेट, नो फ्यूल" अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दे रही है। पुलिस ने सिर्फ़ 15 दिनों में 22,543 चालान काटे हैं। यानी औसतन हर दिन 1,500 से ज्यादा लोग नियम तोड़ते हुए पकड़े गए.
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी बड़ी भीड़ और ईदगाह गोलचक्कर पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य को देखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रानी झांसी रोड पर यातायात पर रोक लगा दिया है. यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
Gurugram Traffic Police: गुरुग्राम से एक मामला सामने आया है, जहां एक रॉन्ग साइड से स्कूटी आ रही थी, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने रोका. जब स्कूटी पर चालान ककरने गए तो पता चला की पहले से इसपर 28 चालान लंबित हैं, जिनका कुल जुर्माना 2 लाख 6 हजार रुपये से भी अधिक है.
Anuppur News: अनुपपुर पुलिस ने सड़क हादसों से बचने के लिए हेलमेट बैंक की शुरुआत की है. इसके तहत बाइक सवार को फ्री में हेलमेट उपलब्ध करवाए जाएंगे. लेकिन शर्त यह है कि इसे उपयोग के बाद पुनः हेलमेट बैंक में लाकर जमा करना होगा.
यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. सुरक्षा के देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में बुधवार को 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रमुख पाइंट निर्धारित किए गए हैं
Traffic Challan Viral Video: एक महिला स्टंट राइडर का वीडियो सामने आया, जिसमें उसे ₹20,000 का चालान भरना पड़ा. लेकिन जुर्माना भरने के बाद भी उसने कहा कि चाहे चालान ₹20,000 हो या ₹40,000, वह स्टंट करना नहीं छोड़ेगी.
Noida News: नोएडा में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता की खबर हर जगह चर्चा का हो रही है. जहां ट्रैफिक पुलिस की मदद से जुड़वां मासूमों की जान बचाई गई. जिसपर बच्चों के परिजन ले पुलिस का धन्यवाद किया.
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया और जिसका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. वही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
Betul News: बैतूल में आज ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान एक बस में अजीबो-गरीब जुगाड़ लगा मिला. बस के वाइपर में वायर और मोटर की जगह रस्सी लगी थी. जिसे ड्राइवर अपने हाथों से खींच-खींचकर शीशा साफ करता है.
Robot Traffic Police: चीन ने एक बार फिर अपनी हाई-टेक इनोवेशन से दुनिया का ध्यान खींचा है. इस बार चर्चा में है शंघाई की सड़कों पर ट्रैफिक संभालता एक ह्यूमनॉइड रोबोट. इसका नाम है ‘लिटिल टाइगर’ (Xiao Hu). ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है.
शिमला के पुराने बस स्टैंड के पास एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह ड्यूटी के दौरान सड़क पर पड़े गड्ढों को खुद भरते हुए नजर आ रही हैं. इस पहल को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ कर्तव्य नहीं, बल्कि सेवा भावना और जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण है.