Kanpur Road Collapse: कानपुर के जाजमऊ स्थित सरैया चौराहे पर बारिश के बाद सड़क के बीचोंबीच 18 फीट गहरा और 3 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया. एक महीने पहले भी इसी जगह गड्ढा हुआ था, जिसे केवल मलबा डालकर छोड़ दिया गया था. लापरवाही के कारण दोबारा सड़क धंसने से पुलिस ने एक लेन पर आवाजाही रोक दी है. वहीं गड्ढे के पास स्थित मकानों और दुकानों की नींव प्रभावित होने की आशंका से स्थानीय निवासियों में भारी डर का माहौल है.
Yogi Cabinet Decisions: योगी कैबिनेट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक निवेश और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी. गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने, 7,968 करोड़ रुपये के झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और सुल्तानपुर में 272 करोड़ रुपये के औद्योगिक क्लस्टर के साथ हजारों करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिली. इसके अलावा 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का फैसला भी किया गया.
UP News: उत्तर प्रदेश में मोटर व्हीकल नियमावली 2026 लागू हो गई, जिससे अब एप बेस्ड कैब सेवा पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी. इससे किराये पर लगाम लगेगी तो वहीं ड्राइवर भी अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे.
UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव से पहले बड़े और चर्चित नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अखिलेश यादवा, मायावती समेत कई नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के लिए दी गई है.
देश की राजधानी में सड़कों पर हिंसा के बाद अब हम कोरोना के खतरनाक वेरिएंट का विश्लेषण करने वाले हैं. देश के आठ राज्यों में कोरोना के संक्रमण पाए गए हैं. बीते एक महीने में कोरोना संक्रमण के बाद चार लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं क्या 2021 वाला कोरोना का डरावना दौर लौटने वाला है?
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो-दो हजार रुपये निकाले. बाद में रोजाना 15 हजार रुपये तक निकालने लगे. आप भी ये वीडियो देखिए...
Lucknow News: यूपी के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण पर रोक लगाई जाएगी. इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में धर्म परिवर्तन रोकथाम सेल बनाने का फैसला लिया गया है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ये आदेश दिया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को 'धर्म-परिवर्तन रोकथाम सेल' (यानी धर्म-परिवर्तन रोकने के लिए खास सेल) बनाने का निर्देश दिया है. इस पर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने कहा कि "हमें अधिकारियों से साफ निर्देश मिले हैं कि किन खास उपायों का पालन करना है.
UP Panchayat Chunav: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मौजूदा ग्राम प्रधानों को यूपी में पंचायत चुनाव होने और नए प्रधान चुने जाने तक प्रशासक नियुक्त करने को लेकर योगी सरकार के आदेश को चुनौती दी गई है. आज भी इस मामले की सुनवाई होने वाली है.
KDA Plot Scheme: शहर की 50 लाख की आबादी के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) से राहत भरी खबर सामने आई है. जो लोग केडीए की महत्वाकांक्षी योजना- न्यू कानपुर सिटी में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन करना चाहते थे. वह अब करीब 1 महीने के बाद कर सकेंगे. प्राधिकरण की ओर से पहले चरण में 200 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे.
Lucknow video: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ने के बाद योगी सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दे दिया है. सीएम योगी ने यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सरकारी कर्मचारियों की तरह ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं उनके परिवार को भी चिकित्सा बीमा का लाभ मिलेगा. इतना ही नहीं बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती का भी ऐलान किया. साथ ही माध्यमिक शिक्षा में अनुदेशकों की नियुक्ति की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी में आयोजित अंशकालिक प्रशिक्षक सम्मान समारोह और चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए.
Army Exam: आर्मी बेस वर्कशॉप में ट्रेड्समैन मेन परीक्षा में पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाले गैंग का खुलासा किया है. इस दौरान नैनी थाना पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरबड, सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए गए हैं. आपको बता दें, 10 मई को 508 आर्मी बेस वर्कशॉप छिवकी में परीक्षा आयोजित की गई थी. वीडियो देखिए...
Greater Agra: 'ग्रेटर आगरा' परियोजना को एक अनोखी पहचान देने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने एक शानदार योजना तैयार की है। इस नए शहर की 10 प्रमुख टाउनशिप के नाम भारत की पवित्र और प्रमुख नदियों के नाम पर रखे जाएंगे। यह न केवल शहर को एक सांस्कृतिक स्वरूप देगा, बल्कि सेक्टरों की पहचान करना भी आसान बनाएगा. योगी सरकार की 'नए शहर प्रोत्साहन योजना' और शहरी विस्तारीकरण के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इस विशाल टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है. ग्राम रायपुर और रहन कलां की 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप बसाई जाएंगी.
UP Census 2027: देश में जनगणना (2027 ) एक अप्रैल से शुरू हो गई है लेकिन यूपी में इसका पहला चरण अगले महीने शुरू होगा. इस बार की जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है क्योंकि इसमें डिजिटल संग्रह, मिलिट्री नेटवर्क जैसे सिक्योरिटी और लिव-इन जोड़ों की विवाहित जोड़ों जैसी एंट्री शामिल है. आइये विस्तार से आपको बताते हैं इस बार यूपी की जनगणना क्यों इतनी खास है और इसमें कौन से सवाल शामिल होंगे.
Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक अभिजीत मुहूर्त में हुआ. आधुनिक विज्ञान और आध्यात्म के संगम से साक्षात सूर्य देव ने रामलला के मस्तक पर तिलक लगाया. इस दौरान ललाट पर नीली किरणें पड़ती रहीं. इस दौरान श्रीराम के नारों से राम मंदिर गूंजता रहा. लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं.
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय विदेश दौरा करके स्वदेश लौट आए हैं. उनका ये दौरा विदेशी निवेश, तकनीकी, सेमीकंडक्टर यूनिट और वैश्विक साझेदारी के लिहाज से बेहद सफल माना जा रहा है. जानिए क्या-क्या हुआ खास?
UP Budget Session: यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्पीकर सतीश महाना से कहा कि मैंने आपको फोन करके आपके क्षेत्र से काम मांगे हैं और फिर हमने काम करवाया है. इसके बाद सतीश महाना ने कहा कि अगर आपको काम करवाना नहीं तो आप वहां हो क्यों? काम करवाया तो अच्छी बात है, मेरे को क्यों? गिना रहे हो. बाकी दूसरों को गिना दो. काम करवाने के लिए ही तो बैठे हो. आप भी ये वीडियो देखें...
Mahoba Viral Video: महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के तीखा नोकझोंक हो गई. विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने क्षेत्र में विकास कार्यों के मुद्दों को लेकर मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला रोक लिया. देखें वीडियो.
UP Scholarship Scheme: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज छात्रों को बड़ी सौगात देंगे. वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप बाटेंगे. लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स के बैंक खातों में स्कॉलरशिप आया.
Poster war in Lucknow: उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप मामले में सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी लगातार कोडीन कफ सिरप को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के सामने कोडीन को लेकर बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें एनडीए को नेशनल ड्रग डिफॉल्टर बताया गया है. वहीं बुलडोजर में तेल की जगह कफ सिरप डाला जा रहा है. ये पोस्टर पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव ने लगवाया है.
Bareilly Video: बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत 38 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है. बवाल से जुड़े दर्जनभर से ज्यादा मुकदमों में बारादरी पुलिस ने यह पहली चार्जशीट लगाई है जो श्यामगंज चौराहे के पास हुए हंगामे व पथराव से जुड़ी है. इन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. इस मुकदमे में 32 और लोगों की तलाश है, जिनके खिलाफ बाद में चार्जशीट लगाई जाएगी.
अजय कश्यप/बरेली: बरेली में मौलाना तौकिर रजा के करीबी आरिफ के एक शोरूम और करीब 20 दुकानों पर शनिवार को बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई. बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने दुकानों और शोरूम को पहले ही सील कर रखा जिसके बाद आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबल मौजूद रहे.
Varanasi Video: काशी के चौबेपुर में गंगा किनारे मिला 1200 साल पुराना एकमुखी शिवलिंग अब गुजरात के लोथल स्थित नेशनल मरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगा. एकमुखी शिवलिंग को गुजरात भेजने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. इसके बाद इसे काशी से लोथम ले जाया जाएगा.