Water crisis in Damoh: दमोह में जलसंकट गहराा जा रहा है. पानी की समस्या से लोग परेशान हैं और लगातार जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर रहे है. जल संकट के बीच पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने सिंचाई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है.
Water Crisis: भारत सहित विश्व के अनेक देशों में जल संकट आज केवल पानी की उपलब्धता का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन, खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता और मानव अस्तित्व से जुड़ा एक गंभीर विषय बन चुका है. पिछले कुछ दशकों में भूजल का अनियंत्रित दोहन और पर्यावरण का लगातार अवनयन एक ऐसे दुष्चक्र को जन्म दे रहे हैं.
Water Crisis News: पेयजल संकट से जूझ रहे चरखी दादरी के गांव साहुवास के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है. सात माह से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीण ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो पंचायत बुलाकर रोड जाम करने और जलघर पर ताला लगाने जैसा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.
Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच सीलमपुर के सीपीजे ब्लॉक में पिछले कई महीनों से पानी की भारी किल्लत है. स्थानीय लोग टैंकरों के भरोसे गुजारा करने को मजबूर हैं. लोगों का आरोप है कि नल से आने वाला पानी बदबूदार और दूषित है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, आइए विस्तार से जानें.
निवासियों ने आरोप लगाया कि इलाके में पानी की आपूर्ति को लेकर लंबे समय से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है. उनका कहना है कि क्षेत्र में न तो कोई बोरिंग की सुविधा है और न ही नियमित रूप से पानी के टैंकर पहुंचते हैं.
आरोप लगाया कि कुंडली विधानसभा के लोग पिछले कई दिनों से पानी की भारी समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जल बोर्ड अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की.
Betul Water Crisis: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चिरापाटला, गवासेन और वन ग्राम झिरियाडोह में ग्रामीण लंबे समय से पानी के लिए भटकने को मजबूर थे. हैंडपंप सूख चुके थे, कई जगह पेयजल योजनाएं बंद पड़ी थीं और बिजली की समस्या के कारण जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी. महिलाएं सुबह से ही बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल जाती थीं. लेकिन, अब हालात बदल गए हैं.
Ludhiana News: ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 15 ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਇੱਕ ਬੂੰਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਘਰੇਲੂ ਕੰਮਕਾਜ ਅਤੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਜੀਵਨ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।
Khairagarh Water Crisis: खैरागढ़ जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 1 पिपरिया में पेयजल संकट ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है. घरों में नल कनेक्शन दिए गए और लगातार पानी टैक्स भी वसूला जा रहा है, लेकिन हालात यह हैं कि वार्ड के कई घरों तक आज तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची.
Water Crisis: मुंबई महानगर को जल आपूर्ति करने वाले जलाशयों में जल भंडारण में कमी को देखते हुए 15 मई 2026 से मुंबई महानगर में 10 प्रतिशत जल कटौती लागू करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही साथ लोगों को पानी बचाने के उपाय भी बताए गए हैं.
Mumbai Water Crisis: मुंबई की बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने 15 मई से पूरे मुंबई में 10 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की है.
Bhiwani News: भिवानी पार्षद विनोद प्रजापति ने समाधान शिविर में डीसी को मांगपत्र सौंपकर दादरी रोड स्थित बूस्टर और जलघर की खस्ताहाल स्थिति में सुधार करने की पुरजोर मांग की थी. पार्षद विनोद प्रजापति ने शिकायत में दो मुख्य तकनीकी सुधारों पर जोर दिया है, जिनसे शहर के एक बड़े हिस्से की प्यास बुझाई जा सकती है.
पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत के बाद अब पानी के लिए भी संकट छा गया है. कराची में महज 40 फीसदी आबादी को ही पानी नसीब हो पा रहा है. ये लगातार दूसरा ऐसा सप्ताह है जब कराची की जनता के सामने जल संकट छा गया है.
Greater Noida Water Supply: मंगलवार देर रात से ही पानी की किल्लत सोसाइटी में मची हुई थी. बुधवार सुबह जब लोग उठे तो घरों के नलों में पानी नहीं था. बिना किसी पूर्व सूचना के पानी सप्लाई बंद होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई.
Barwani News-बड़वानी के ग्राम पंचायत पिपरकुंड में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. ग्रामीण कई किलामीटर दूर से खच्चरों के सहारे घर तक पानी लाने को मजबूर हैं. जिस पानी को जानवर पी रहे हैं वही ग्रामीण पीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने और सुनवाई करने वाला कोई नहीं है.
Haryana Water Crisis: हरियाणा में देहर पावर हाउस में तकनीकी खराबी के कारण हरियाणा को ब्यास-सतलुज लिंक (BSL) से पानी मिलना बंद हो गया है. सिंचाई विभाग ने BBMB को पत्र लिखकर शून्य गेज रीडिंग पर स्पष्टीकरण मांगा है. सप्लाई रुकने से हरियाणा में भी पेयजल किल्लत की आशंका बढ़ गई है.
हमीरपुर में गर्मियों के पेयजल संकट से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग अलर्ट मोड पर. ब्यास नदी की योजनाओं से होगी पानी की सप्लाई, जानें क्या है पूरी तैयारी.
Delhi Water Problem: राजधानी में बेहतरीन सुविधाओं का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. साउथ दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले लोग इन दिनों गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घरों में आने वाले पानी में सीवेज की मिलावट है और उससे बदबू भी आती है.
Water Scarcity: एशिया के ऊंचे पहाड़ों के नीचे मौजूद जमीन का पानी तेजी से कम हो रहा है. हर साल 24 अरब टन से ज्यादा पानी खत्म हो रहा है. इस गिरावट की वजह से नीचे के मैदानी इलाकों में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए पीने और खेती के पानी का संकट पैदा हो गया है.
Delhi Water Crisis: यमुना नदी में अमोनया की मात्रा 3.0 PPM के ऊपर पहुंच गई है, जिससे दिल्ली जल बोर्ड के दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट- वजीराबाद और चंद्रावल बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की जल उत्पादन की क्षमता को 25-50% तक कम करना पड़ रहा है.
Greater Noida Water Crisis: ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ और सुरक्षित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए पानी की गुणवत्ता का रैंडम जांच अभियान शनिवार को प्राधिकरण की आठ टीमों ने शहर के 22 से अधिक जगहों की गुणवत्ता की जांच की. यह अभियान 12 जनवरी तक चलाया जाएगा.
Greater Noida Water Crisis: ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी और प्राधिकरण की लापरवाही को लेकर लोगों में काफी रोष है. डेल्टा 1 सेक्टर में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा था, लेकिन अब ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 सेक्टर में भी लोगों ने प्राधिकरण पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि आई ब्लॉक के बहुत बुरे हालात हैं.