Delhi Water Shortage: पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों की मानें तो कई इलाकों में पानी सप्लाई सामान्य से काफी कम हो गई है. कुछ जगहों पर पानी के टैंकरों के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई इलाकों में टैंकरों के समय पर न पहुंचने की शिकायतें भी आ रही हैं.
दिल्ली में भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की. वजीराबाद में यमुना का जलस्तर गिरने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके समाधान के लिए हरियाणा से मुनक नहर के जरिए रोजाना 1000 क्यूसेक पानी देने पर सहमति बनी है.
Delhi Water: दिल्ली में आने वाले सालों में भूजल संकट गहराने की आशंका जताई गई है. CGWA और जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए NGT में जमा रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर मौजूदा स्थिति बनी रही तो साल 2030 तक राजधानी में भूजल की हालत काफी गंभीर हो सकती है.
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खासकर गोविंदपुरी इलाके में पिछले 10 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे करीब 3000 से अधिक लोग प्रभावित हैं. हालात ऐसे हैं कि लोगों को रात 3 बजे उठकर पानी भरने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, फिर भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा.
Delhi Water Supply Cut Alert: रिपोर्ट्स के मुताबिक, वजीराबाद बैराज में पानी का लेवल नॉर्मल 674.5 फीट से घटकर लगभग 669.5 फीट हो गया है. पानी के लेवल में गिरावट के कारण, दोनों बड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को काफी कच्चा पानी नहीं मिल रहा है, जिससे साफ पानी का प्रोडक्शन कम हो गया है.
Delhi Water Supply: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गर्मियों में पानी की सप्लाई सुधारने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने, नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश भी दे दिए हैं. दिल्ली सचिवालय में पानी के प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई.
पानी की इस किल्लत का मुख्य कारण दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किया जाने वाला सालाना सफाई अभियान है. बोर्ड अपने भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की नियमित सफाई करने जा रहा है. इसी जरूरी काम.के चलते शहर के 11 से अधिक इलाकों में अगले दो दिनों तक नलों से पानी नहीं आएगा.
Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड ने वाटर अलर्ट जारी कर लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है.
Delhi Water Crisis:राजधानी दिल्ली में जल बोर्ड ने पानी की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. बोर्ड ने बताया है कि तीन विधानसभा क्षेत्रों की एक दर्जन कॉलोनियों में 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी, आइए विस्तार से जानते हैं.
Delhi Jal Board Alert: राष्ट्रीय राजधानी में फ्लशिंग कार्यों के कारण निवासियों को हुई असुविधा का संज्ञान लेते हुए, जल बोर्ड ने खेद व्यक्त किया है. इसके अलावा, उसने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही पर्याप्त पानी जमा कर लें, क्योंकि अगले दो दिनों तक पानी उपलब्ध नहीं रहेगा, आइए विस्तार से जानें.
Summer Action Plan-2026: दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों को तत्काल राहत पहुंचाने और जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए एक ‘ग्रीष्मकालीन कार्य योजना-2026’ तैयार किया है.
Delhi Water Problem: राजधानी में बेहतरीन सुविधाओं का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. साउथ दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले लोग इन दिनों गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घरों में आने वाले पानी में सीवेज की मिलावट है और उससे बदबू भी आती है.
Delhi Jal Board Alert: दिल्ली के लगभग 50 इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए अगले दो दिन बहुत मुश्किल हो सकती हैं. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 48 घंटे का पानी संकट का अलर्ट जारी किया है और लोगों से आज पीने का पानी जमा करने की अपील की है, आइए विस्तार से जानें.
Delhi Water Crisis: एनआईएच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय दिल्ली के हिस्से में यमुना में केवल करीब 350 क्यूसेक पानी ही बह रहा है. इतना कम पानी होने के कारण नदी खुद को साफ नहीं कर पा रही है और गंदगी, सीवर और औद्योगिक कचरे का असर और ज्यादा दिखाई देता है.
Delhi Water Crisis: ताजा मामला पश्चिमी जिला के रघुवीर नगर इलाके का है, जहां पिछले कुछ महीनों से दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पीने के पाइपलाइन से गटर जैसा गंदा बदबूदार पानी आ रहा है. ये पानी न तो पीने, न ही कपड़े बर्तन धोने और न नहाने योग्य है. इ
Delhi Water Crisis: दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले एक दिन तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड की एक पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है. जिससे कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है. DJB के अनुसार मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, मगर पानी की स्पलाई 8 जनवरी की सुबह तक हो सकती है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने राजधानी के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों को आगामी दिनों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने को लेकर सतर्क किया है. बोर्ड की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, चंद्रावल वॉटर वर्क्स के कमांड एरिया में स्थित जलाशयों की वार्षिक फ्लशिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई में कटौती या पूरी तरह बंदी हो सकती है.
Delhi News: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी तक जितने काम जनता को दिख रहे हैं, लगभग 95 फीसद काम पिछली AAP सरकार ने सेंक्शन करके छोड़े थे. नए कामों की शुरुआत अब भी नहीं हो पाए हैं, जबकि जल बोर्ड, सीवर और हमारे इलाके के काम मेरे द्वारा सेंक्शन किए गए थे, जिसके लिए मैंने विधायक निधि दी थी. नई सरकार के कामों में सुस्ती है.
Delhi Water Crisis: जखीरा के अमर बस्ती में भी इन दोनों लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. यहां पर पानी आता ही नहीं और अगर आता है तो वह भी इतना गंदा की पीना तो छोड़िए हाथ धोने लायक भी नहीं है. लोगों को पानी के लिए दूर-दूर जाना पड़ता है.
Delhi Water Crisis : दिल्ली के कैर गांव में पानी की भारी किल्लत और बदहाल सफाई व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गांव के अधिकांश घरों में नलों से पानी नहीं आ रहा है. जिससे लोगों को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है. सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है. जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. गांववाले प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं. लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. ग्रामीणों की मांग है कि नियमित जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए. सफाई कर्मचारियों की तैनाती हो और नियमित रूप से सफाई कराई जाए.
Delhi News: दिल्ली को सीएम रेखा गुप्ता ने फुलेरा की पंचायत बना दिया है. दिल्ली आप प्रदेश अध्यक्ष के सौरभ भारद्वाज ने जीपीएस टैंकर को लेकर सीएम रेखा गुप्ता और उनकी सरकार पर वार किया. उन्होंने कहा कि सरकार का जो मन आता है, झूठ फरेब करती है. दिल्ली में आप सरकार बनने के बाद से ही टैंकरों में GPS लगे हुए हैं. वहीं सीएम कह रही है, हमने जीपीएस लगे टैंकर शुरू किए. साथ ही कहा कि पैसों और पेट्रोल डीजल की बर्बादी की गई.
Rekha Gupta News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जीपीएस लैस टैंकर को लेकर कहा कि जब ये टैंकर आपके बीच पहुंचेंगे तो जनता की निगरानी में काम करेंगे. हम पूरी कोशिश की हर काम में पारदर्शिता हो. कहीं भी भ्रष्टाचार के लिए लीकेज नहीं रहेगी. न पानी की लीकेज रहेगी न भ्रष्टाचार की लीकेज रहेगी.