Advertisement
trendingNow1489136

कक्षा में नहीं पहुंच पाया ईरान का उपग्रह

अमेरिका ने ईरान द्वारा उपग्रह प्रक्षेपित किए जाने की आलोचना की थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

तेहरान: ईरान ने मंगलवार को एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया जो कक्षा में नहीं पहुंच पाया. देश के सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी है. अमेरिका ने ईरान द्वारा उपग्रह प्रक्षेपित किए जाने की आलोचना की थी.

ईरान के दूरसंचार मंत्री मोहम्मद जवाद अजरी जहरोमी को सरकारी टेलीविजन ने यह कहते हुए उद्धृत किया कि आज सुबह बशीर उपग्रह वाहक से पेयम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया. लेकिन उपग्रह आखिरी चरण में कक्षा में प्रवेश करने में नाकाम रहा.

आपको बता दें कि ईरान आमतौर पर 1979 की इस्लामी क्रांति की बरसी पर फरवरी में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है. इससे पहले ईरान ने पिछले दशक में कम जीवन-काल वाले कई उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था. ईरान ने 2013 में एक बंदर भी अंतरिक्ष में भेजा था. 

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news